Virat Kohli Video: मुंबई में कोहली ने अनुष्का के साथ स्कूटर से लगाया चक्कर, फैंस से बचने के लिए किया यह काम
विराट टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे नहीं गए हैं। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद आराम करने का फैसला किया था। इस दौरान उन्होंने लंदन और पेरिस में छुट्टियां मनाईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ स्कूटर से मुंबई में घूमते दिखे। दोनों ने प्रशंसकों से बचने के लिए काले शीशे वाले हेलमेट लगाए थे। इसके बावजूद प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया। उसके बाद विराट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कोहली और अनुष्का शूटिंग के लिए स्कूटर से गए थे।
विज्ञापन विज्ञापन
इससे पहले अनुष्का ने पिछले दिनों कोहली के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। अनुष्का और विराट इस फोटो में मस्तीभरे मूड में नजर आए थे। इसमें दोनों की जैकेट और टी-शर्ट का रंग एक ही है। कोहली और अनुष्का ने रॉकस्टार की तरह पोज दिया था। अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए कोहली को 'क्यूट लड़का' बताया था। उन्होंने लिखा था, ''मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी।''
दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए थे। तब विराट ने फोटो लेने वालों को बेटी वामिका से दूर रहने के लिए कहा था। वह नहीं चाहते कि कोई उनकी बेटी की तस्वीर ले। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार कहा है। कोहली एयरपोर्ट पर अनुष्का को संभालते भी नजर आए थे।