फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli arrived early for training ahead of Match Against Pakistan seen batting against local net bowlers

Champions Trophy: पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापसी के लिए बेताब कोहली, अभ्यास सत्र में 90 मिनट पहले पहुंचे

Sat, 22 Feb 2025 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Feb 2025 03:50 PM IST
सार

कोहली मैदान पर सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ कार में पहुंचे। भारतीय टीम का अभ्यास सत्र भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे होना था, लेकिन कोहली डेढ़ घंटा पहले ही इसके लिए पहुंच गए। 

विज्ञापन
Virat Kohli arrived early for training ahead of Match Against Pakistan seen batting against local net bowlers
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से फॉर्म में वापसी के लिए बेताब हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाना है और भारतीय टीम इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। कोहली पिछले कुछ से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लेकिन इस भारतीय बल्लेबाज का बल्ला चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ जमकर चलता है। कोहली फॉर्म में वापसी के लिए बेताब हैं और वह अभ्यास सत्र में 90 मिनट पहले ही पहुंच गए। 
विज्ञापन

नेट गेंदबाज के साथ किया अभ्यास
कोहली मैदान पर सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ कार में पहुंचे। भारतीय टीम का अभ्यास सत्र भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे होना था, लेकिन कोहली डेढ़ घंटा पहले ही इसके लिए पहुंच गए। कोहली स्थानीय नेट गेंदबाज के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी करते दिखे। उनका ध्यान इस दौरान कवर ड्राइव खेलने और डिफेंस शॉट पर केंद्रित रहा। भारतीय टीम का अभ्यास सत्र दुबई में आईसीसी अकादमी में हो रहा है। भारत के बाद शाम को पाकिस्तान टीम अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेग स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं कोहली 
कोहली 2024-25 सत्र में लेग स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में कोहली स्ट्राइक रोटेट करने के लिए जूझ रहे थे। उन्होंने मध्य ओवरों में स्पिनर के खिलाफ 11 डॉट गेंद खेली। वह पहले मैच में 38 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए और लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने उन्हें अपना शिकार बनाया। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मैचों में लेग स्पिनर आदिल राशिद ने उन्हें आउट किया। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी उन्हें इसी तरह की दिक्कतें हो रही थी। 
विज्ञापन

भारत के पास बदला चुकता करने का मौका
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा ही भारी रहा है। भारत को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था और अब टीम इंडिया के पास उस हार का बदला रहने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed