फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli bats for family's presence during tours give Opinion on BCCI family restriction rule statement

Virat Kohli: दौरे के दौरान परिवार को साथ रखने के पक्ष में हैं कोहली, बोले- अकेले बैठकर उदास नहीं रह सकता

Sun, 16 Mar 2025 11:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत को मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नए नीतियां बनाई थी। इसके तहत 45 दिन के दौरे के दौरान खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अधिकतम दो सप्ताह तक ही साथ रह सकते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli bats for family's presence during tours give Opinion on BCCI family restriction rule statement
कोहली और अनुष्का - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के विदेशी दौरे के दौरान परिवार की मौजूदगी सीमित करने के नियम पर अपनी राय रखी है। कोहली हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी टीम का हिस्सा थे और उन्होंने टीम को खिताब दिलाने में भूमिका निभाई थी। कोहली का कहना है कि जब खिलाड़ी दौरे के दौरान खराब दौर से गुजर रहा होता है तो उस वक्त परिवार के सदस्य की भूमिका अहम हो जाती है। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने बनाई थी नई नीति 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत को मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने नए नीतियां बनाई थी। इसके तहत 45 दिन के दौरे के दौरान खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य अधिकतम दो सप्ताह तक ही साथ रह सकते हैं। कोहली ने इसे लेकर आरसीबी के कार्यक्रम के दौरान कहा, लोगों को यह समझाना बहुत कठिन है कि जब भी बाहर हो और आपके साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा है तो उस वक्त परिवार का साथ रहना कितना जरूरी है। मुझे नहीं लगता कि लोगों को इस बात की समझ है कि यह किस हद तक प्रभाव डालता है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'मेरे पसंदीदा छोले भटूरे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं', प्रसारकों पर भड़के कोहली; सुनाई खरी-खोटी
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली बोले- परिवार का साथ जरूरी 
उन्होंने कहा, मैं इस बात से काफी निराश महसूस करता हूं क्योंकि ऐसा लगता है कि ऐसे लोगों का जिनका खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा है उनसे कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें बीच में लाया जाता है और सबसे आगे रखा जाता है। उन्हें इन चीजों से दूर रखा जाना चाहिए। अगर आप किसी खिलाड़ी से पूछेंगे कि क्या हर समय आप अपने परिवार को आसपास रखना चाहते हैं? आपको जवाब मिलेगा हां, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कमरे में अकेले बैठकर उदास रहूं। मैं सामान्य तरीके से रहना चाहता हूं। तब आप वास्तव में अपने खेल को एक जिम्मेदारी के रूप में ले सकते हैं। आप उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं। 

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: रोहित को टेस्ट कप्तान बनाए रखने में बीसीसीआई में नहीं बन पा रही एक राय? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में नजर आई थीं अनुष्का
हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा दर्शकदीर्घा में टीम को चियर करती नजर आई थीं। न्यूजीलैंड को फाइनल में हराने के बाद अनुष्का कोहली के साथ मिलकर जश्न मना रही थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान मैदान पर नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed