फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli battled through sickness to score his 28th Test hundred wife Anushka Sharma revealed ind vs aus

Virat Kohli Century: शतकीय पारी के दौरान बीमार थे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 12 Mar 2023 06:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 12 Mar 2023 06:07 PM IST
सार

विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 186 रन बनाए। वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए, लेकिन इस दौरान कई रिकॉर्ड बना दिया।

विज्ञापन
Virat Kohli battled through sickness to score his 28th Test hundred wife Anushka Sharma revealed ind vs aus
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 75वां शतक लगाया। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 186 रन बनाए। वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए, लेकिन इस दौरान कई रिकॉर्ड बना दिया। कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को शतक समर्पित किया। वहीं, अनुष्का ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन


अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कोहली का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि विराट ने बीमार होने के बावजूद इतनी बड़ी पारी खेली। वह कमजोरी महसूस कर रहे थे। अनुष्का ने लिखा, ''इतने संयम के साथ बीमारी में बल्लेबाजी की है। आपने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।'' कोहली ने 1205 दिन के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। यह उनका 28वां टेस्ट शतक है। विराट ने पिछली बार 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में शतक लगाया था।
विज्ञापन

कोहली का टेस्ट में दूसरा धीमा शतक
टेस्ट क्रिकेट में यह विराट कोहली का दूसरा सबसे धीमा शतक भी है। इस शतक के लिए उन्होंने 241 गेंदों का सामना किया। कोहली का सबसे धीमा शतक 2012 में नागपुर के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आया था। उस मैच में उन्होंने अपने शतक के लिए 289 गेंदों का सामना किया था।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल के 128, विराट कोहली के 186 और अक्षर पटेल के 79 रन के चलते भारत ने 571 रन का स्कोर खड़ा किया। नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने तीन-तीन विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर भारत को 91 रन की बढ़त मिली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed