फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli became the highest run-scorer against CSK in IPL history surpassing Shikhar Dhawan's record

CSK vs RCB: सीएसके के खिलाफ आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, शिखर धवन को पीछे छोड़ा

Fri, 28 Mar 2025 10:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Mar 2025 10:41 PM IST
सार

सीएसके और आरसीबी के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा फैंस के बीच लोकप्रिय रही है क्योंकि इसमें महेंद्र सिंह धोनी और कोहली के बीच मुकाबला होता है। कोहली ने सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली, लेकिन वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके।

विज्ञापन
Virat Kohli became the highest run-scorer against CSK in IPL history surpassing Shikhar Dhawan's record
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कोहली आईपीएल इतिहास में सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ा। कोहली ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में चार रन बनाते ही धवन को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

धवन के नाम था रिकॉर्ड
इस मैच से पहले धवन के नाम सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था। धवन ने इस टीम के खिलाफ 1057 रन बनाए थे। इस मैच से पहले कोहली धवन से इस मामले में चार रन ही पीछे थे, लेकिन उन्होंने धवन को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने चेन्नई के खिलाफ इस मैच में 30 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए। कोहली के अब आईपीएल में इस टीम के खिलाफ 1084 रन हो गए हैं। सीएसके के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर मुबंई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 896 रन बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें: KKR vs LSG: कोलकाता में ही खेला जाएगा केकेआर और लखनऊ के बीच मुकाबला, बीसीसीआई ने तारीख और समय में किया बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली-धोनी के बीच मुकाबला रहा है लोकप्रिय
सीएसके और आरसीबी के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा फैंस के बीच लोकप्रिय रही है क्योंकि इसमें महेंद्र सिंह धोनी और कोहली के बीच मुकाबला होता है। कोहली और धोनी अब भले ही अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी नहीं करते हैं, लेकिन यह प्रतिद्वंद्विता इन्हीं दोनों बल्लेबाजों के नाम पर प्रसिद्ध है। कोहली ने सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली, लेकिन वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके। 
विज्ञापन

आरसीबी ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और अंतिम ओवर में टिम डेविड की शानदार बल्लेबाजी से आरसीबी ने सीएसके के सामने 197 रनों का लक्ष्य रखा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पाटीदार ने 32 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए जिससे आरसीबी 20 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाने में सफल रही। आरसीबी अगर 190 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही तो उसका श्रेय पाटीदार के अलावा टिम डेविड को भी जाता है।  डेविड ने आखिरी ओवर डालने आए सैम करन पर लगातार तीन छक्के लगाए और ओवर से कुल 19 रन जुटाए। 

ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: धोनी ने विकेट के पीछे फिर अपनी तेजी से चौंकाया, बिजली की रफ्तार से सॉल्ट को किया स्टंप; वीडियो

डेविड 22 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी को सॉल्ट और कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन सीएसके वापसी करने में सफल रहा। आरसीबी के लिए सॉल्ट ने 32 रन, कोहली ने 31 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 27, जितेश शर्मा ने 12 और लियाम लिविंगस्टोन ने 10 रन बनाए। सीएसके की ओर से स्पिनर नूर अहमद ने तीन विकेट लिए, जबकि मथीशा पथिराना ने दो, खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed