सब्सक्राइब करें

विराट कोहली रचेंगे इतिहास, आखिरी टेस्ट में कई रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli can break several records against England in fifth and final test against England

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में एक यूनिट के तौर पर भले ही भारतीय क्रिकेट टीम विफल साबित रही हो। मगर कप्तान कोहली ने अकेले अपने दम पर इस टीम को जीताने की कोशिश की। नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में वे कामयाब भी हुए, लेकिन दूसरे खिलाड़ियों से अपर्याप्त सहयोग के चलते हम यह सीरीज 1-3 से गंवा चुके हैं।



अब शुक्रवार से ओवल में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट में एक बार फिर सारी निगाहें विराट कोहली पर होंगी। इस सीरीज में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके कप्तान कोहली आखिरी टेस्ट में भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं।

Virat Kohli can break several records against England in fifth and final test against England

ग्राहम गूच के एक रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। इंग्लैंड में किसी भी टेस्ट सीरीज में एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम पर है। विराट अबतक चार टेस्ट मैचों में 544 रन बना चुके हैं। ऐसे में अगर वह आखिरी टेस्ट में 209 रन बना देते हैं तो इंग्लैंड की धरती पर कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

ग्राहम गूच ने वर्ष 1990 में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 125 की औसत से 752 रन बनाए और इसमें तीन शतक भी शामिल थे। इन तीन शतकों में उनके करियर का बेस्ट स्कोर 333 भी शामिल था। पिछले 28 वर्ष से ये रिकॉर्ड वैसा ही है और इसे कोई भी नहीं तोड़ पाया है।

Virat Kohli can break several records against England in fifth and final test against England

5 टेस्ट की इस सीरीज में विराट अब तक दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। जिसके साथ वह इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भी बन चुके हैं। विराट ने पूर्व भारतीय कप्तान अजहर का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले अजहर ने भारतीय कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 429 रन बनाए थे। विराट ने नॉटिंघम टेस्ट मैच के दौरान अजहर का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 

अगर विराट ग्राहम गूच के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाते हैं तो वह सर गैरी सोबर्स का एक कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। सोबर्स कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी कप्तान हैं। 1966 यानी 52 साल पहले इस दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने एक सीरीज में 722 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli can break several records against England in fifth and final test against England

इसके बाद सिर्फ ग्रीम स्मिथ ही उनके रिकॉर्ड के थोड़े करीब आए थे लेकिन वो इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। अब विराट सोबर्स के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से 178 रन पीछे हैं।

इंग्लैंड में कप्तान के तौर पर सिर्फ चार खिलाड़ियों ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। ग्राहम गूच, सर गैरी सोबर्स, ग्रीम स्मिथ और डेविड गॉवर ही इंग्लैंड की धरती पर कप्तान के तौर पर 700 से ज्यादा रन बनाने में सफल हो पाए थे। विराट अगर पांचवें टेस्ट मैच में 156 रन बना लेते हैं तो वो इंग्लैंड की धरती पर 700 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें कप्तान बन जाएंगे।

दुनिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन भी इस आंकड़े को छूने में कामयाब नहीं हो पाए थे।  विराट फिलहाल कप्तान के तौर पर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli can break several records against England in fifth and final test against England
इसके अलावा विराट के निशाने पर पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का भी एक रिकॉर्ड होगा। विराट पांचवें टेस्ट में 59 रन बनाते ही इंग्लैंड की धरती पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।

द्रविड़ 2002 में इंग्लैंड दौरे पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने तब सीरीज में 3 शतकों की मदद से 602 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed