फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल में विराट ने पत्नी अनुष्का संग मनाया जश्न, पार्टी में शामिल था इस क्रिकेटर का परिवार

Fri, 01 Jan 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
virat kohli celebrate new year 2021 with anushka sharma and hardik pandya natasa stankovic
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नए साल का जश्न मनाया। इस मौके पर विराट ने एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई लोग शरीक हुए। कप्तान कोहली इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। विराट-अनुष्का की इस पार्टी में हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी मौजूद थे।

virat kohli celebrate new year 2021 with anushka sharma and hardik pandya natasa stankovic
विराट कोहली ने दी नए साल की पार्टी - फोटो : @imVkohli

विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'निगेटिव टेस्ट वाले दोस्तों के साथ पॉजिटिव समय बिताया। सुरक्षित माहौल में दोस्तों के साथ रहने से बेहतर कुछ भी नहीं है। उम्मीद करता हूं कि यह साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां, उम्मीदें और अच्छा स्वास्थ लेकर आए। सुरक्षित रहें।' 

 
virat kohli celebrate new year 2021 with anushka sharma and hardik pandya natasa stankovic
विराट कोहली - फोटो : Social media

बता दें कि विराट इन दिनों पृतत्व अवकाश पर हैं और पत्नी अनुष्का के साथ समय बिता रहे हैं। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेलकर विराट स्वदेश लौट चुके थे। वहीं हार्दिक पांड्या वन-डे और टी-20 सीरीज के बाद भार लौटे थे, क्योंकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया से लौटकर वह चार माह बाद अपने बेटे अगस्त्या से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli celebrate new year 2021 with anushka sharma and hardik pandya natasa stankovic
हार्दिक पांड्या बेटे को गोद में लेकर दूध पिलाते - फोटो : @hardikpandya7

हार्दिक ने अपने बेटे से मिलने की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रीय कर्तव्य से लेकर पिता के कर्तव्य तक।' इस तस्वीर में हार्दिक अपने बेटे अगस्त्या को गेद में लेकर दूध पिलाते नजर आ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed