फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Denies the Rumors of Getting Engaged to His Girlfriend Anushka Sharma

नहीं कर रहा अनुष्का से सगाई, विराट ने खुद दी सफाई

Sat, 31 Dec 2016 06:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Sat, 31 Dec 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Denies the Rumors of Getting Engaged to His Girlfriend Anushka Sharma
virat kohli and anushka sharma - फोटो : AmarUjala
बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए विराट कोहली ने कहा है कि वो  अभी सगाई नहीं कर रहे हैं। विराट ने ट्वीट कर साफ किया कि वो सिर्फ छुट्टियां मनाने देहरादून पहुंचे हैं और उनका फिलहाल सगाई का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन

 


विराट ने कहा कि मीडिया सिर्फ अफवाह फैला रहा है। ऐसी झूठी खबरें फैलाने से मीडिया बाज नहीं आता और वो उन्हें रोक नहीं सकते। विराट ने किसी भी प्रकार की गलतफहमी न हो इस लिए इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि वो सगाई नहीं कर रहे हैं। इससे पहले खबर थी कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान नए साल की शाम को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से सगाई करने वाले हैं।
विज्ञापन

 


विराट ने यह भी कहा कि यदि वो और अनुष्का सगाई कर रहे होते, तो वह ये बात नहीं छुपाते। विराट ने बड़ी बेबाकी से ट्वीट कर अपने रुख साफ किया है। विराट हमेशा से ही अपने रिश्ते को लेकर काफी साफ रहे हैं और मीडिया का दखलअंदाजी के चलते उन्हें एक बार इस तरह का कदम उठाना पड़ा।
 

ट्वीट पर अनुष्का ने दी पहली प्रतिक्रिया

Virat Kohli Denies the Rumors of Getting Engaged to His Girlfriend Anushka Sharma
anushka, virat - फोटो : amar ujala
इसके अलावा कमाल की बात यह है कि विराट के ट्वीट पर उनकी गर्लफ्रेड अनुष्का शर्मा ने पहली प्रतिक्रिया दी। अनुष्का ने तुरंत विराट के ट्वीट को रीट्वीट किया। दोनों को एक साथ देहरादून और आसपास के इलाकों में साथ देखा गया था।

इससे पहले दोनों हरिद्वार के पास एक आश्रम में अनंत महाराज से मिलने पहुंचे थे। वहीं दोनों ने पूजा अर्चना भी की थी। दोनों के साथ देखकर मीडिया में इस बात की खबरों ने तूल पकड़ लिया की दोनों सगाई करने वाले हैं। हाल ही में युवराज सिंह और इशांत शर्मा ने भी शादी की थी।

दोनों की सगाई की अटकलों की आग में घी का काम अंबानी और बच्चन परिवार की मौजूदगी ने कर दिया। अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन भी देहरादून चार्टेड विमान से पहुंचे थे। हालांकि विराट के जवाब ने सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed