फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli First Batter in History of Cricket to Score 2000 International Runs in Seven Calendar Years

IND vs SA: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट कोहली के नाम दर्ज कीर्तिमान

Fri, 29 Dec 2023 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Dec 2023 11:17 AM IST
सार

विराट ने साल 2023 में 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 36 पारियों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए। इनमें आठ शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli First Batter in History of Cricket to Score 2000 International Runs in Seven Calendar Years
विराट कोहली के नाम दर्ज कीर्तिमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को भले ही करारी शिकस्त मिली हो, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में कभी नहीं हो सका। क्रिकेट 1877 से खेला जा रहा है। तब से लेकर अब तक विराट वह पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यानी तीनों प्रारूप मिलाकर सात अलग-अलग कैलेंडर वर्ष में 2000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन


विराट ने सबसे ज्यादा सात बार एक कैलेंडर वर्ष में 2000+ रन बनाए। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। विराट ने दूसरी पारी में 82 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली और मुकाम हासिल किया। हालांकि, वह टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सके। 
विज्ञापन

विराट ने संगकारा को पीछे छोड़ा

Virat Kohli First Batter in History of Cricket to Score 2000 International Runs in Seven Calendar Years
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने साल 2023 में 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 36 पारियों में 66.06 की औसत से 2048 रन बनाए। इनमें आठ शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इससे पहले साल 2012 में 2186 रन, साल 2014 में 2286 रन, साल 2016 में 2595 रन, साल 2017 में 2818 रन, साल 2018 में 2735 रन और साल 2019 में 2455 रन बनाए थे। 1877 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेले जाने के बाद से (आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार) किसी अन्य खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। कोहली के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं। संगा ने छह बार ऐसा किया है।

विराट कोहली ने कब-कब एक कैलेंडर वर्ष में 2000+ रन बनाए (तीनों प्रारूप मिलाकर)
साल रन औसत 100/50
2012 2186 53.31 8/10
2014 2286 55.75 8/12
2016 2595 86.50 7/13
2017 2818 68.73 11/10
2018 2735 68.37 11/9
2019 2455 64.60 7/14
2023 2048 66.06 8/10

संगकारा ने कब-कब किया ऐसा

Virat Kohli First Batter in History of Cricket to Score 2000 International Runs in Seven Calendar Years
कुमार संगकारा
संगकारा ने 2013 (2868 रन), 2006 (2609 रन), 2009 (2436 रन), 2011 (2267 रन), 2012 (2148 रन) और 2004 (2124 रन) में ऐसा किया था। वहीं, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने और भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पांच-पांच बार ऐसा किया है। जयवर्धने ने 2001 (2313 रन), 2007 (2230 रन), 2006 (2179 रन), 2009 (2094 रन) और 2013 (2007 रन) में ऐसा किया था। सचिन ने 1998 में 2541 रन, 1996 में 2234 रन, 2007 में 2201 रन, 2002 में 2133 रन और 1997 में 2011 रन बनाए थे। तीनों प्रारूप मिलाकर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड संगकारा के ही नाम है। उन्होंने 2013 में 2868 रन बनाए थे।
विज्ञापन

फैव-4 में विराट सबसे आगे

Virat Kohli First Batter in History of Cricket to Score 2000 International Runs in Seven Calendar Years
विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन, जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के अन्य खिलाड़ियों में सौरव गांगुली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में 2000+ रन बनाने काम चार बार किया है। वहीं, राहुल द्रविड़ ने तीन बार ऐसा किया। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और मैथ्यू हेडन चार-चार बार ऐसा कर चुके हैं। मौजूदा क्रिकेटरों में जो रूट, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ और बाबर आजम कोहली से काफी पीछे हैं। रूट ने तीन बार ऐसा किया है, जबकि स्मिथ और बाबर ने दो-दो बार यह उपलब्धि हासिल की। विलियम्सन सिर्फ एक बार ऐसा कर सके हैं।

Virat Kohli First Batter in History of Cricket to Score 2000 International Runs in Seven Calendar Years
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीत लिया। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में भारतीय टीम तीन दिन भी नहीं टिक सकी। बारिश की वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हुआ, लेकिन भारत तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही पारी के अंतर से हार गया। भारत ने पहली पारी में लोकेश राहुल के शतक के दम पर 245 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन का विशाल स्कोर बनाया और 163 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भारत 131 रन पर सिमट गया और मैच भी गंवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed