IND 1st Inning
305/2 (79.3 ov)
Devdutt Padikkal 138(195)*
Rishabh Pant 37 (58)
Day 2 - Session 2, India elected to bat
{"_id":"69bfb0c6d9a8756d6f00426e","slug":"virat-kohli-gives-hilarious-reaction-viral-on-reports-of-massive-demands-from-the-franchise-ahead-of-ipl-2026-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat kohli: लंदन जाने के लिए कोहली ने आरसीबी से की चार्टर्ड प्लेन की मांग? खबर पर विराट की प्रतिक्रिया वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat kohli: लंदन जाने के लिए कोहली ने आरसीबी से की चार्टर्ड प्लेन की मांग? खबर पर विराट की प्रतिक्रिया वायरल
Sun, 22 Mar 2026 02:35 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:35 PM IST
सार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। कोहली ने दरअसल, उन्हें लेकर चल रही एक मीडिया रिपोर्ट को खारिज किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी से बड़ी मांगें रखने की खबरों पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोहली ने सीजन के बीच लंदन जाने के लिए फ्रेंचाइजी से चार्टर्ड प्लेन की मांग की है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कोहली ने फ्रेंचाइजी से कहा है कि अगर मैचों के बीच तीन दिन का फासला हुआ तो वह लंदन जाएंगे और मैच से पहले वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
कोहली ने खारिज की रिपोर्ट
अब विराट ने इस खबर पर प्रतिक्रिया दी है और इसे खारिज कर दिया है। कोहली ने हालांकि, जिस तरह इस खबर को लेकर प्रतिक्रिया दी है वो वायरल हो गई है। दरअसल, कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को शेयर किया है और कैप्शन में हंसने का इमोजी लगाया है। कोहली आईपीएल 2026 सीजन के लिए आरसीबी टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने हाल ही में अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था। आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च को बंगलूरू में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी
कोहली ने आरसीबी के लिए अपने 18वें सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। फिलहाल 267 मैचों में आठ शतक और 63 अर्धशतकों के साथ 8661 रन बना चुके कोहली आईपीएल इतिहास में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे। विराट कोहली ने 414 टी20 मैचों में नौ शतक और 105 अर्धशतकों सहित 13543 रन बनाए हैं। अब वे वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (14562 रन), कीरोन पोलार्ड (14482 रन), इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स (14,449 रन) और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर (14028 रन) की तरह टी20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर होंगे।

पिछले सीजन में विराट ने 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए, जिनमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी और कुल मिलाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।