फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli has returned to the top five of men's ODI batting rankings Shubman Gill has extended his lead

ICC Rankings: शतकीय पारी के बाद कोहली को हुआ वनडे रैकिंग में फायदा, शीर्ष पांच में की वापसी; गिल की बढ़त मजबूत

Wed, 26 Feb 2025 02:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Feb 2025 02:17 PM IST
सार

कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल किया। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले छठे स्थान पर थे।

विज्ञापन
Virat Kohli has returned to the top five of men's ODI batting rankings Shubman Gill has extended his lead
आईसीसी रैंकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में शतकीय पारी खेलने का स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा पहुंचा है। कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर पांचवां स्थान हासिल किया। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले छठे स्थान पर थे। 
विज्ञापन

कोहली ने फॉर्म में की थी वापसी
कोहली पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 100 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने ना सिर्फ फॉर्म में वापसी की, बल्कि वनडे में 14000 रन पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए थे। कोहली को इसी का फायदा बुधवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने बाबर से बढ़ाया फासला
दूसरी ओर, लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। गिल और दूसरे स्थान पर मौजूद बाबर आजम के बीच अब फासला बढ़ गया है। गिल ने चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शतक लगाकर की थी। भारतीय उपकप्तान गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी। गिल के अब 817 रेटिंग अंक हैं जो बाबर से 47 अंक ज्यादा हैं।
विज्ञापन

केएल राहुल को दो स्थान का फायदा
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पांच में तीन बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 गेंदों पर 64 रन बनाए। भारत के खिलाफ उन्होंने आक्रामक अंदाज में खेलने की कोशिश की, लेकिन 23 रन बनाकर आउट हो गए। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर नौवें स्थान पर बरकार हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को दो स्थान का फायदा हुआ है और वह 15वें स्थान पर आ गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले न्यूजीलैंड के विल यंग आठ पायदान चढ़कर 14वें और टॉम लैथम 11 पायदान चढकर 30वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं रचिन रवींद्र 18 पायदान चढ़कर अब 24वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी चार स्थान के फायदे के साथ 50वें और जोश इंग्लिस 18 स्थान के फायदे के साथ 81वें स्थान पर हैं। गेंदबाजों में केशव महाराज और मैट हेनरी शीर्ष पांच में और एडम जैम्स शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed