फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli led tributes for his former Under-19 teammate Amanpreet Singh Gill who died at the age of 36

Amanpreet Singh: अपने पूर्व साथी खिलाड़ी के अचानक निधन पर कोहली ने जताया दुख, परिजनों को बंधाया ढांढस

Thu, 07 May 2026 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 07 May 2026 03:33 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंडर-19 दिनों के अपने साथी अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अमनप्रीत का 36 साल की उम्र में निधन हो गया था।

विज्ञापन
Virat Kohli led tributes for his former Under-19 teammate Amanpreet Singh Gill who died at the age of 36
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का बुधवार को 36 साल की उम्र में चंडीगढ़ में निधन हो गया। अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली, युवराज सिंह, और शिखर धवन जैसे क्रिकेटरों ने शोक जताया है। अंडर-19 के दिनों में कोहली और अमनप्रीत साथ में खेले थे। 
विज्ञापन

कोहली के अलावा युवराज और धवन ने भी दी श्रद्धांजलि
विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, 'अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर हैरान और दुखी हूं। उनके परिवार और प्रियजनों को ये दुख सहने की ताकत मिले। ओम शांति।' इससे पहले युवराज सिंह ने भी अमनप्रीत सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, अमनप्रीत सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हम अपने ड्रेसिंग रूम में साथ थे। वह एक शांत, मेहनती क्रिकेटर थे जिन्हें खेल से प्यार था। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, 'पंजाब के पूर्व क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल के इतनी कम उम्र में निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।' पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें पंजाब क्रिकेट के एक समर्पित सेवक के रूप में याद किया। पीसीए ने अपने बयान में कहा, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। उन्होंने इंडिया अंडर-19, किंग्स इलेवन पंजाब (वर्तमान में पंजाब किंग्स) और पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और लगन, जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की।
विज्ञापन

2006 में किया था डेब्यू
एसोसिएशन ने गिल के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और मुश्किल समय में ईश्वर से हिम्मत देने की प्रार्थना की। 16 सितंबर 1989 को चंडीगढ़ में जन्मे अमनप्रीत सिंह गिल ने पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में 2006 में डेब्यू किया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने छह मैचों में 11 विकेट लिए थे। उन्होंने 2007 में कई युवा वनडे और तीन दिन के टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, इस दौरान इंग्लैंड, मलयेशिया और श्रीलंका का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed