फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli reached London after paris trip ate food with Anushka Sharma in Indian restaurant

Virat Kohli Anushka Sharma: पेरिस के बाद लंदन पहुंचे विराट, अनुष्का शर्मा संग भारतीय रेस्त्रां में खाया खाना

Tue, 26 Jul 2022 08:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Jul 2022 08:23 PM IST
सार

लंदन में कोहली और अनुष्का के घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इस जोड़े ने शहर के एक भारतीय रेस्त्रां में खाना गया। उसके बाद दोनों को शेफ के साथ पोज देते देखा गया।

विज्ञापन
Virat Kohli reached London after paris trip ate food with Anushka Sharma in Indian restaurant
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर हैं। खराब फॉर्म से गुजर कोहली दुनिया के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इंग्लैंड से वह छूट्टी मनाने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस गए थे। अब विराट और अनुष्का पेरिस से वापस लंदन लौट आए हैं।
विज्ञापन


लंदन में दोनों के घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इस जोड़े ने शहर के एक भारतीय रेस्त्रां में खाना गया। उसके बाद दोनों को शेफ के साथ पोज देते देखा गया। शेफ सुरेंद्र मोहन ने ट्विटर पर बॉम्बे बस्टल रेस्त्रां के बाहर विराट और अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा- भारत की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमारे यहां खाना खाया। इससे हम गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पेरिस में होटल की खिड़की पर खड़े होकर एक तस्वीर खिंचवाई थी और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''मेरे सामने वाली खिड़की में...।''




खराब फॉर्म से गुजर रहे कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आलोचकों के निशाने पर चल रहे हैं। रन बनाने के लिए जूझ रहे विराट को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम से निकालने की मांग की जा रही है। तीन साल पहले तक विराट कोहली को पूूरी दुनिया में रन मशीन बोला जाता था, लेकिन अब स्थितियां यह बन पड़ी हैं कि उन्हें इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से बाहर करने की चौतरफा आवाज बुलंद होने लग पड़ी है।

कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी विराट की खराब फॉर्म का बचाव करने में लगे हैं, लेकिन दिग्गज कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग की ओर से उठाए गए सवालों को नजरअंदाज करना बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल बनता जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed