Virat Kohli: विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027 में लेंगे हिस्सा? बताया क्या है अगला बड़ा लक्ष्य, वीडियो हुआ वायरल
भारत 2023 में अपनी मेजबानी में वनडे विश्व कप जीतने के बेहद करीब था। टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोहली फिलहाल आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे हैं। कोहली ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अपने करियर को लेकर बात की और विश्व कप जीतने की इच्छा जताई। वनडे विश्व कप का आयोजन 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगा। कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने करियर के अगले बड़े लक्ष्य के बारे में बात कर रहे हैं। कोहली ने वायरल वीडियो में कहा, मेरा अगला बड़ा कदम? मुझे नहीं पता, शायद मैं अगला विश्व कप 2027 जीतने की कोशिश करूंगा।
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya-Jasmin Walia: हार्दिक और जैस्मिन को लेकर अटकलें तेज, मुंबई टीम की बस में नजर आईं, देखें वीडियो
Question: Seeing In The Present, Any Hints About The Next Big Step?
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) April 1, 2025
Virat Kohli Said: The Next Big Step? I Don't Know. Maybe Try To Win The Next World Cup 2027.🏆🤞 pic.twitter.com/aq6V9Xb7uU
भारत 2023 में अपनी मेजबानी में वनडे विश्व कप जीतने के बेहद करीब था। टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने टूर्नामेंट में 11 मैचों में 765 रन बनाए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 में तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए थे।