{"_id":"676bd98293e815e79d0fcbfc","slug":"virat-kohli-rohit-sharma-and-most-of-the-indian-batters-gained-in-icc-rankings-before-melbourne-test-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: कोहली और रोहित की टेस्ट रैंकिंग में बड़ी गिरावट, यशस्वी शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: कोहली और रोहित की टेस्ट रैंकिंग में बड़ी गिरावट, यशस्वी शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय बल्लेबाज
Wed, 25 Dec 2024 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 Dec 2024 03:38 PM IST
सार
कोहली खराब प्रदर्शन के चलते शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं और एक स्थान के नुकसान के साथ 21वें नंबर पर खिसक गए हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे कप्तान रोहित शर्मा को पांच स्थान का नुकसान हुआ है और वह 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को नवीनतम आईसीसी रैंकिंग में बड़ी गिरावट देखने मिली है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से चौथा टेस्ट मैच खेलना है और उससे पहले ही इन दोनों की रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है। कोहली और रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल तथा शुभमन गिल को भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वहीं, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ को बल्लेबाजों की रैंकिंग में फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
यशस्वी-गिल को भी नुकसान
पर्थ टेस्ट के बाद बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे यशस्वी एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर आ गया है, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो स्थान के नुकसान से 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस तरह यशस्वी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। गिल भी चार स्थान के नुकसान से 20वें स्थान पर खिसक गए हैं।

कोहली शीर्ष 20 से बाहर
कोहली खराब प्रदर्शन के चलते शीर्ष 20 से बाहर हो गए हैं और एक स्थान के नुकसान के साथ 21वें नंबर पर खिसक गए हैं। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे कप्तान रोहित शर्मा को पांच स्थान का नुकसान हुआ है और वह 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, लगातार दो शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक स्थान के सुधार से चौथे और स्टीव स्मिथ एक स्थान के फायदे के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं।

राहुल-जडेजा को फायदा
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 10 स्थान की छलांग लगाई है और बल्लेबाजों की रैंकिंग में 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। राहुल ने तीन मैचों में 47 के औसत और 50 के स्ट्राइक रेट से 235 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर 84 है।

पिछले मैच में प्लेइंग-11 में शामिल किए गए रवींद्र जडेजा ने भी नौ स्थान का सुधार किया है और वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में 42वें स्थान पर आ गए हैं। जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ और एडिलेड टेस्ट में नहीं खेले थे, लेकिन उन्होंने गाबा टेस्ट की पहली पारी में 77 रन बनाए थे जिससे भारत फॉलोऑन बचाने में सफल रहा था। पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़ दिया जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक भारत की बल्लेबाजी खराब रही है जिसका खामियाजा रैंकिंग में भुगतना पड़ा है।