फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli said on the challenges after becoming a father, changing diapers is not so difficult

पिता बनने के बाद की चुनौतियों पर बोले विराट, डायपर बदलना इतना मुश्किल नहीं

Fri, 05 Feb 2021 05:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Feb 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli said on the challenges after becoming a father, changing diapers is not so difficult
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का - फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को क्रिकेट के मैदान में चुनौतियां बेहद पसंद हैं। वे किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैं और अपनी पूरी ताकत के साथ प्रदर्शन करते हैं। वे हमेशा अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं, और उनकी यही खूबी शायद उनके लिए फिलहाल मददगार साबित हो रही है। 

विज्ञापन


विराट अब एक बच्ची के पिता बन चुके हैं और इसके साथ ही उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं। कोहली इसी साल 11 जनवरी को पिता बने जब उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया। इस सेलिब्रिटी जोड़ी ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा।
विज्ञापन


स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक साक्षात्कार में जीवन में अपनी नई भूमिका के बारे में बोलते हुए कोहली ने पितृत्व के अपने शुरुआती दिनों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे एक क्रिकेटर होने की वजह से उनके जीवन में नई भूमिका निभाना आसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सौभाग्य से एक क्रिकेटर के रूप में, मैं एक ऐसा व्यक्ति बन गया हूं जो परिस्थितियों से बहुत अच्छी तरह से वाकिफ है, ये और रवि भाई को पता होगा। मेरे लिए डायपर बदलने का तरीका समझना, उन सभी चीजों को सीखना कठिन नहीं था क्योंकि मैं सीखने के लिए उत्सुक था। मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझे इसमें महारत हासिल हो गई है, लेकिन मैंने अब तक जो कुछ भी सीखा है, उससे बहुत सहज हूं। मेरे लिए, डायपर बदलना सीखना मुश्किल नहीं है। मैं सीखना चाहता था।


इससे पहले विराट ने चेन्नई टेस्ट की पूर्व संध्या पर बताया था कि पिता बनना उनके जीवन का सबसे खास पल था और इसे समझने के लिए किसी को इसे महसूस करना होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि अनुष्का को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाने के वक्त तक वे मोबाइल पर वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की मैच जिताऊ साझेदारी देख रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed