{"_id":"654787404ce9c67cab0f6eaf","slug":"virat-kohli-scored-century-on-his-birthday-seventh-player-to-do-so-virat-kohli-record-wc-2023-2023-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Century on Birthday: जन्मदिन पर विराट कोहली ने लगाया शतक, ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी, देखें सूची","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Century on Birthday: जन्मदिन पर विराट कोहली ने लगाया शतक, ऐसा करने वाले सातवें खिलाड़ी, देखें सूची
Sun, 05 Nov 2023 05:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:46 PM IST
सार
विराट ने इस विश्व कप में अब तक 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन, नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य, 88 रन और 101* रन की पारियां खेली हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक इस विश्व कप में उनका दूसरा और ओवरऑल वनडे विश्व कप में उनका चौथा शतक रहा।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी थीं। आज उनका जन्मदिन भी है। विराट 35 साल के हो गए हैं। जन्मदिन पर ही विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक की बराबरी कर ली।
अपने जन्मदिन पर विराट ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर फैंस को खास तोहफा दिया है। विराट के नाम अब तक 49 वनडे शतक हैं। उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
अपने जन्मदिन पर विराट ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर फैंस को खास तोहफा दिया है। विराट के नाम अब तक 49 वनडे शतक हैं। उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
विज्ञापन
विराट ने जन्मदिन पर लगाया शतक
विराट ने इस विश्व कप में अब तक 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन, नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य, 88 रन और 101* रन की पारियां खेली हैं। आज शतक लगाकर कोहली वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले टॉम लाथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, मिचेल मार्श, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली पहले ऐसा कर चुके हैं। रॉस टेलर, मिचेल मार्श और कोहली ने ऐसा विश्व कप के मैचों में किया है।
विश्व कप में शानदार फॉर्म में विराट
इस साल वनडे में विराट के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 24 मैच की 21 पारियों में करीब 72 की औसत से 1155 रन बना लिए हैं। इनमें पांच शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 166 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। विराट का इस विश्व कप में रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह आठ मैचों की आठ पारियों में करीब 108 की औसत से 543 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
पिछले कुछ मौकों पर वह शतक लगाने से चूक गए थे। हालांकि, इस मैच में विराट ने शतक लगाकर फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया। विराट ने अब तक वनडे में 289 मैचों की 277 पारियों में करीब 58 के शानदार औसत से 13,626 रन बनाए हैं। इनमें 49 शतक और 70 अर्धशतक हैं। 183 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट का रिकॉर्ड
विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस टीम के खिलाफ 31 वनडे की 29 पारियों में उन्होंने करीब 65 की औसत से 1504 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और आठ अर्धशतक शामिल है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में विराट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 160 रन है। हालांकि, इस टीम के खिलाफ वह वनडे में कभी ईडन गार्डेन्स में पहले नहीं खेले थे।
अब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में पहला वनडे खेलकर शतक जड़ा। विराट का ईडन गार्डेन्स में अच्छा रिकॉर्ड है और वह वनडे में भारतीय बल्लेबाजों में इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं। विराट ने यहां आठ मैचों की आठ पारियों में करीब 61 की औसत से 431 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पिच पर रिकॉर्ड
तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट ने ईडन गार्डेन्स पर 17 मैच खेले हैं। इसकी 20 पारियों में करीब 52 की औसत से 893 रन बनाए हैं। इनमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पिचों पर विराट का रिकॉर्ड भी शानदार है। इस टीम के खिलाफ भारत में उन्होंने 10 मैचों की नौ पारियों में करीब 54 की औसत से 435 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है।
मैच में क्या हुआ?
विराट ने 101 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी और श्रेयस अय्यर के 77 रन की बदौलत भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 27.1 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। शमी और कुलदीप को दो-दो विकेट मिले। भारत ने यह मैच 243 रन से जीता। यह इस विश्व कप में टीम इंडिया की लगातार आठवीं जीत रही। भारत अब अंक तालिका को शीर्ष पर रहकर खत्म करेगा।