{"_id":"67ada5c0107465340809abd9","slug":"virat-kohli-sent-a-heartfelt-message-to-rcb-s-new-captain-rajat-patidar-praise-new-skipper-of-the-franchise-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: रजत पाटीदार के कप्तान बनने से खुश हैं विराट कोहली, आरसीबी की कमान संभालने पर दिया ये संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: रजत पाटीदार के कप्तान बनने से खुश हैं विराट कोहली, आरसीबी की कमान संभालने पर दिया ये संदेश
Thu, 13 Feb 2025 01:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:27 PM IST
सार
कोहली ने कहा कि पाटीदार ने मध्य प्रदेश की कमान संभालकर साबित किया है कि वह टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने साथ ही आरसीबी के प्रशंसकों से आगामी सीजन में उनका समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के नए कप्तान बनने पर रजत पाटीदार को शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि उन्होंने यह हक प्राप्त किया है। पाटीदार को गुरुवार को आईपीएल 2025 सीजन से पहले टीम की कप्तान बनाया गया है। पाटीदार 2022 से आरसीबी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। कोहली ने यह जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि पाटीदार को पूरी टीम का समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
कोहली बोले- पाटीदार ने साबित किया वह नेतृत्व कर सकते हैं
कोहली ने कहा कि पाटीदार ने मध्य प्रदेश की कमान संभालकर साबित किया है कि वह टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने साथ ही आरसीबी के प्रशंसकों से आगामी सीजन में उनका समर्थन करने की अपील की। रजत पाटीदार शुरुआत से ही कप्तान बनने की दौड़ में शामिल थे। पाटीदार उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने आगाजी सीजन के लिए रिटेन किया था। पाटीदार के पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करने का अनुभव है।

आरसीबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोहली का एक वीडियो संदेश पोस्ट किया जिसमें इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, पहले तो मैं पाटीदार को बधाई देना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि जिस तरह आप फ्रेंचाइजी में विकसित हुए और आपने प्रदर्शन किया, आप आरसीबी के प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे। ये सभी आपको खेलता देखने के लिए उत्साहित हैं। आप इसके हकदार थे और मैं आपसे कहना चाहता हूं कि मैं और टीम का हर सदस्य आपके साथ खड़ा रहेगा और आपका समर्थन करेगा।

कोहली ने कहा, यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैंने काफी वर्षों तक तथा फाफ डुप्लेसिस ने पिछले कुछ वर्षों में इस जिम्मेदारी को निभाया है। मुझे यकीन है कि यह आपके के लिए बड़े सम्मान की तरह है और मैं आपके के लिए बेहद खुश हूं। इस स्थिति में आने के आप हकदार हो और मुझे यकीन है कि आप और भी मजबूत रहोगे। मैं पाटीदार को एक खिलाड़ी के तौर पर उभरते देखा है। उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला है। पिछले कुछ वर्षों में कई स्तर पर उनके खेल में सुधार आया है। जिस तरह उन्होंने अपनी राज्य की टीम का नेतृत्व किया है, उन्होंने दिखाया है कि वह इस फ्रेंचाइजी की कमान संभालने के लायक हैं।
इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, मैं सिर्फ उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं और सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे पाटीदार को अपना समर्थन दें और उनके साथ खड़े रहें। मुझे भरोसा है कि वह हमेशा टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देंगे। मैं उन्हें और प्रशंसकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं और आगामी सीजन में पाटीदार के साथ शुरुआत करने और आप सभी से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस टीम को आगे लेकर जाएं।