{"_id":"63c2af15332a942fdf0867a6","slug":"virat-kohli-shares-shirtless-photo-from-beach-with-anushka-sharma-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat Anushka: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की 'शर्टलेस' फोटो, फैंस बोले प्रैक्टिस पर जाओ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Anushka: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की 'शर्टलेस' फोटो, फैंस बोले प्रैक्टिस पर जाओ
Sat, 14 Jan 2023 07:03 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:03 PM IST
सार
विराट कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया था। कोहली की फोटो देखकर फैंस ने कहा कि उन्हें प्रैक्टिस पर जाना चाहिए।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने अपने वनडे करियर का 45वां शतक लगाया था और अब उनके पास एक और बेहतरीन पारी खेलने का मौका है। भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलेगी। इस मैच से पहले विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ समुद्र के किनारे मस्ती करते दिखे। विराट ने अनुष्का के साथ शर्टलेस फोटो शेयर की और इसके साथ दिल वाला इमोजी शेयर किया।
अनुष्का और विराट ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। वामिका ने हाल ही में अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर विराट और अनुष्का दोनों ने फोटो शेयर कर बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन
विराट ने लिखा था "मेरे दिल की धड़कन दो साल की हो गई है।" वहीं अनुष्का शर्मा ने भी बेटी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की थी।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विराट ने लिखा था "मेरे दिल की धड़कन दो साल की हो गई है।" वहीं अनुष्का शर्मा ने भी बेटी के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की थी।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में विराट मैदान में दिखेंगे। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच टीम इंडिया जीत चुकी है और सीरीज भी अपने नाम कर चुकी है। अब भारत सीरीज का आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। विराट कोहली एक बार फिर भारत के लिए बेहतरीन पारी खेलना चाहेंगे।
इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज भी खेलनी हैं। हालांकि, भारत के लिए बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज होगी। चार मैच की सीरीज अपने नाम कर भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।