फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli shattered David Warner's all-time IPL record of most 50+ scores in tournament PBKS vs RCB

PBKS vs RCB: कोहली ने डेविड वॉर्नर का यह सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ा, चेज करते हुए इस सत्र का तीसरा पचासा जड़ा

Sun, 20 Apr 2025 08:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Apr 2025 08:20 PM IST
सार

कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 140 के स्ट्राइक रेट और 64.40 के औसत से 322 रन बनाए हैं। कोहली ने इस सीजन लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन बार अर्धशतक लगाए हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli shattered David Warner's all-time IPL record of most 50+ scores in tournament PBKS vs RCB
विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान डेविड वॉर्नर का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईपीएल 2025 के 37वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को उनके घर पर हरा दिया है। विराट कोहली इस मैच में 73 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने आईपीएल में 67वां 50+ स्कोर बनाया। 
विज्ञापन

बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 157 रन बना सकी। जवाब में बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम 10 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, पंजाब की टीम चौथे स्थान पर लुढ़क गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली
कोहली अपनी इस शानदार पारी की मदद से आईपीएल में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने इस मामले में वॉर्नर के पीछ छोड़ा जिन्होंने आईपीएल में 66 बार 50+ स्कोर बनाया था। आईपीएल में कोहली के नाम 59 अर्धशतक और आठ शतक हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 260 मैचों में 8321 रन बनाए हैं। कोहली 2008 में इस लीग की शुरुआत से ही इसका हिस्सा हैं और पिछले 18 सीजन से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर
खिलाड़ी 50+ स्कोर 
विराट कोहली 67
डेविड वॉर्नर 66
शिखर धवन 53
रोहित शर्मा 45
केएल राहुल 43
एबी डिविलियर्स 43

इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कोहली
कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 140 के स्ट्राइक रेट और 64.40 के औसत से 322 रन बनाए हैं। कोहली ने इस सीजन लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन बार अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 59* रन, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 62* और पंजाब के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाए। कोहली की पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछली पांच पारियों की बात करें तो उन्होंने 59, 77, 92, 1 और नाबाद 73 रन बनाए हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: 'यहां छुट्टियां मनाने आते हैं', इन दो विदेशी खिलाड़ियों पर फूटा सहवाग का गुस्सा; क्यों हैं नाराज?

ऑरेज कैप की दौड़ में शामिल
कोहली अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस सीजन ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। वह फिलहाल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली से आगे लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन (368 रन) और गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (365) हैं। जोस बटलर 315 रन और यशस्वी जायसवाल 307 रनों के साथ क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed