फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Shubman Gill were at the nets on Tuesday even when India were batting in their first innings

IND vs AUS: गाबा में पहली पारी में विफल रहने के बाद कोहली-गिल ने नेट्स पर बहाया पसीना, कृष्णा ने फेंकी गेंदें

Tue, 17 Dec 2024 10:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

कोहली सीरीज के दौरान लगातार नेट्स पर पसीना बहाते दिखे हैं और वह मंगलवार को भी अभ्यास में बल्लेबाजी पर अपना ध्यान केंद्रित करते नजर आए थे। कोहली गाबा टेस्ट की पहली पारी में तीन रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन
Virat Kohli Shubman Gill were at the nets on Tuesday even when India were batting in their first innings
भारतीय टीम - फोटो : ICC

विस्तार

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल ने मंगलवार को नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। कोहली और गिल का बल्ला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में विफल रहा था, इस कारण इन दोनों बल्लेबाजों ने गाबा में अतिरिक्त ट्रेनिंग सत्र में समय बिताने का फैसला किया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कोहली और गिल के सामने गेंदबाजी की। 
विज्ञापन

भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, इन दोनों बल्लेबाजों ने नेट्स पर काफी गेंदों को हिट किया। इन्होंने इस सीरीज में काफी रन नहीं बनाए हैं। भारत को जरूरत है कि कोहली और गिल रन बनाएं। यह देखना सुखद है कि जब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है तो गिल और कोहली नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं। जब आप कई गेंदें खेलते हैं तो आपको अच्छा लगता है। जब आप फॉर्म में नहीं होते हैं तो आपको नेट्स पर अधिक समय बिताकर अच्छा लगता है। मुझे उम्मीद है कि यह अभ्यास सत्र वो पल देगा जिसकी भारतीय टीम को जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर विकेट गंवा रहे कोहली 
कोहली सीरीज के दौरान लगातार नेट्स पर पसीना बहाते दिखे हैं और वह मंगलवार को भी अभ्यास में बल्लेबाजी पर अपना ध्यान केंद्रित करते नजर आए थे। कोहली गाबा टेस्ट की पहली पारी में तीन रन बनाकर आउट हो गए थे। कोहली इस सीरीज में ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर संघर्ष करते दिखे हैं और पहली पारी में भी यही देखने मिला था। कोहली जोश हेजलवुड के जाल में फंस गए थे जो लगातार इस भारतीय बल्लेबाज को ऑफ स्टंप के बाहर गेंदें डाल रहे थे। 
विज्ञापन

एशिया के बाहर टेस्ट में संघर्ष कर रहे हैं गिल 
दूसरी तरफ, गिल भी पहली पारी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और तीसरे दिन मिचेल स्टार्क की गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए थे। गिल पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में एशिया के बाहर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने 2021 में गाबा टेस्ट में 91 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद से वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) देशों में एक भी 50+ स्कोर नहीं बना सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed