{"_id":"6742ec8c5692b15ddc00ee74","slug":"virat-kohli-surpasses-sachin-tendulkar-record-for-most-test-century-in-australia-stats-and-records-in-hindi-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 16 टेस्ट पारियों के बाद विराट का शतक; सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया में लगाया सातवां सैकड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 16 टेस्ट पारियों के बाद विराट का शतक; सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, ऑस्ट्रेलिया में लगाया सातवां सैकड़ा
Sun, 24 Nov 2024 03:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:16 PM IST
सार
कोहली का टेस्ट प्रारूप में यह छह साल बाद पहला शतक है। उन्होंने इससे पहले अंतिम बार 2018 में इस प्रारूप में सैकड़ा जड़ा था।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने खराब फॉर्म को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक जड़ दिया है। पहली पारी में पांच रन बनाकर आउट होने वाले कोहली का बल्ला दूसरी पारी में जमकर बोला और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक जड़ दिया। भारत के लिए कोहली से पहले इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाया था।
विज्ञापन
विराट के शतक के साथ भारत ने पारी घोषित की
भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 487 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। विराट कोहली के शतक का सभी को इंतजार था। उनके शतक लगाते ही भारतीय ड्रेसिंग रूम की ओर से पारी घोषित करने का फैसला लिया गया। विराट ने 143 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। विराट ने लियोन की गेंद पर चौके के साथ शतक पूरा किया।

सचिन से आगे निकले कोहली
कोहली अपनी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां टेस्ट शतक है, जबकि सचिन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में छह शतक लगाए थे। इतना ही नहीं कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट प्रारूप में यह छह साल बाद पहला शतक है। उन्होंने इससे पहले अंतिम बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 2018 में इस प्रारूप में सैकड़ा जड़ा था।

पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे कोहली
कोहली का इस साल रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले इस साल उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और 22.72 के औसत से 250 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड बेहतर है जिससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई थी कि कोहली का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जमकर बोलेगा। कोहली उम्मीद पर खरे उतरे और सीरीज के पहले ही मैच में अपना दम दिखाया और रन बनाने का सूखा समाप्त किया।

सुनील गावस्कर की बराबरी पर पहुंचे विराट
कोहली इसके साथ ही भारत के लिए विरोधी टीम के घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हीं के घर में सात टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने क्रमशः इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में छह-छह टेस्ट शतक लगाए हैं।

भारत के लिए किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | शतक | बनाम |
| सुनील गावस्कर | 13 | वेस्टइंडीज |
| सचिन तेंदुलकर | 11 | ऑस्ट्रेलिया |
| सचिन तेंदुलकर | 09 | श्रीलंका |
| विराट कोहली | 09 | ऑस्ट्रेलिया |
| सुनील गावस्कर | 08 | ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया में बेहतर है कोहली का रिकॉर्ड
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहतर है और उन्होंने 14 मैचों में 56.03 के औसत से 1457 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान सात शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं वह 2011-12 और 2014-15 दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 दौरा रहा था जब उन्होंने चार मैचों में 86.50 के औसत से 692 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।