फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli took up the responsibility of pumping up the crowd against New Zealand urges fans to cheer louder

IND vs NZ: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में जोश भरते दिखे कोहली, समर्थन का किया आग्रह, देखें वीडियो

Sun, 20 Oct 2024 11:47 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 20 Oct 2024 11:47 AM IST
सार

भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में न्यूजीलैंड ने अब तक दो विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन वह सुखद स्थिति में है।

विज्ञापन
Virat Kohli took up the responsibility of pumping up the crowd against New Zealand urges fans to cheer louder
विराट कोहली - फोटो : @BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। फील्डिंग कर रहे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने दर्शकदीर्घा में मौजूद दर्शकों से भारतीय टीम के समर्थन में जोर से चियर करने कहा। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में न्यूजीलैंड ने अब तक दो विकेट गंवा दिए हैं, लेकिन वह सुखद स्थिति में है।  
विज्ञापन


 

मैच में बारिश डाल रही खलल 
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट में शुरुआत से ही बारिश का साया रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला दिन पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि मैच के चौथे दिन भी बारिश ने खेल में बाधा डाली थी। पांचवें और अंतिम दिन भी बारिश के कारण मैच करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में कप्तान टॉम लाथम का विकेट गंवाया जो जसप्रीत बुमराह की गेंद पर खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद डेवॉन कॉन्वे और विल यंग ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। बुमराह ने हालांकि, कॉन्वे को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दो विकेट गंवाने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम अच्छी स्थिति में है और जीत की ओर अग्रसर हो रही है। भारत को मुश्किल में देख चिन्नास्वामी में दर्शक शांत हो गए, लेकिन कोहली ने उनमें जोश भरने की कोशिश की और जोर-जोर से चियर करने का आग्रह किया। कोहली ने इशारों में दर्शकों से समर्थन की अपील की और ऐसा करते ही दर्शकों में जोश भर गया और वे जोर-जोर से भारत के समर्थन में नारे लगाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed