फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli was caught on the stump mic delivering instructions to pacer Mohammed Siraj during MCG test

IND vs AUS: 'हंस कर बात नहीं करना...', जब कोहली ने मैच के दौरान सिराज को दी सलाह; सामने आया वीडियो

Thu, 26 Dec 2024 12:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Dec 2024 12:40 PM IST
सार

कोहली ने सिराज को टोका इससे यह स्पष्ट है कि यह भारतीय बल्लेबाज विवाद को पीछे छोड़ने के मूड में नहीं हैं। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कोहली और कोंस्टास के बीच विवाद ने सुर्खियां बटोरी थी।

विज्ञापन
Virat Kohli was caught on the stump mic delivering instructions to pacer Mohammed Siraj during MCG test
सिराज और विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

सैम कोंस्टास के साथ हुए विवाद को विराट कोहली भूलने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन कोहली को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को निर्देश देते सुना गया। कोहली की आवाज स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई। दरअसल, मैच के दौरान कोहली की युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास से धक्का-मुक्की हो गई थी। 
विज्ञापन

सिराज और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन हंस कर कुछ बात कर रहे थे इस पर कोहली को सिराज से बोलते सुनाई दिया गया, 'हंस कर बात नहीं करना इनसे।' सिराज और लाबुशेन पहले भी ऐसा कर चुके हैं, लेकिन जिस तरह कोहली ने सिराज को टोका इससे यह स्पष्ट है कि यह भारतीय बल्लेबाज विवाद को पीछे छोड़ने के मूड में नहीं हैं। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कोहली और कोंस्टास के बीच विवाद ने सुर्खियां बटोरी थी। इस बीच, कप्तान रोहित शर्मा भी रवींद्र जडेजा को सलाह देते सुनाई दिए। उन्होंने जडेजा से कहा, 'जड्डू गेंद बाउंस हो रही है, टर्न भी हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहली-कोंस्टास के बीच क्यों हुई धक्का-मुक्की?
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधा से लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। इसके बाद विवाद बढ़ा और अंपायर ने आकर बीच बचाव किया। इस पर विवाद काफी बढ़ गया है जिसे लेकर कई दिग्गजों ने अपनी राय रखी है। 

कोहली पर भड़के पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी इस लेकर अपनी राय रखी और कोहली को दोषी ठहराया। पोंटिंग ने कहा, आप देखें कि कोहली कहां घूम रहे थे। कोहली पूरी पिच पर चल रहे थे और उन्होंने इस टकराव को बल दिया। मेरे दिमाग में इसे लेकर कोई शक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed