फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wasim Akram said Virat Kohli Royal Challengers Bangalore Would've Won 3 IPLs If MS Dhoni Led Them | IPL 2023

IPL 2023: पाकिस्तानी दिग्गज ने विराट कोहली की कप्तानी पर उठाए सवाल, कहा- अगर धोनी RCB के कप्तान होते तो...

Mon, 08 May 2023 09:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 May 2023 09:30 AM IST
सार

अकरम ने धोनी की कप्तानी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि 41 वर्षीय धोनी अपने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना जानते हैं।

विज्ञापन
Wasim Akram said Virat Kohli Royal Challengers Bangalore Would've Won 3 IPLs If MS Dhoni Led Them | IPL 2023
वसीम अकरम और धोनी-कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) उन टीमें में से एक है, जो पहले सीजन से लगातार यह टी20 लीग खेलती आ रही है, लेकिन अभी तक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।  आरसीबी ने 2009, 2011 और 2016 में तीन आईपीएल फाइनल खेले हैं। 2009 में बैंगलोर को डेक्कन चार्जर्स ने, 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स ने और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल में हराया था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को लगता है कि अगर महेंद्र सिंह धोनी आरसीबी के कप्तान होते तो टीम अब तक तीन आईपीएल खिताब जीत चुकी होती।
विज्ञापन

वसीम अकरम ने क्या कहा?

वसीम अकरम ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब तक तीन आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी होती अगर एमएस धोनी उनके कप्तान होते। उन्होंने अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। उनके पास फैंस का इतना समर्थन है। साथ ही उनके पास दुनिया के आधुनिक युग के शीर्ष खिलाड़ी विराट कोहली हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वे जीत नहीं पाए हैं। अगर धोनी आरसीबी में होते तो उन्हें खिताब जिताने में मदद करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम अकरम ने की धोनी की तारीफ

अकरम ने धोनी की कप्तानी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि 41 वर्षीय धोनी अपने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना जानते हैं। उन्होंने कहा- धोनी को टीम की कप्तानी करने की आदत है। विराट को भी अब तक इसकी आदत हो गई होगी, लेकिन धोनी में यह खूबी नैचुरल है। धोनी अंदर से शांत नहीं है, लेकिन वह दिखाते हैं कि वह शांत हैं। जब खिलाड़ी देखते हैं कि उनका कप्तान कूल है और जब वह उन खिलाड़ियों के कंधों पर हाथ रखते हैं, तो खिलाड़ी में और आत्मविश्वास भर जाता है। धोनी वह हैं जो अपने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करना जानते हैं।
विज्ञापन

धोनी ने चार आईपीएल खिताब जीते हैं

धोनी ने कप्तान के रूप में चार आईपीएल खिताब जीते हैं और इस मामले में सिर्फ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (5 खिताब) उनसे आगे हैं। वह तीन अलग-अलग आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान भी हैं। दूसरी ओर कोहली अभी भी अपने करियर में पहली बार प्रतिष्ठित खिताब उठाने के लिए जोर लगा रहे हैं। 2008 में टी20 लीग की शुरुआत के बाद से वह लगातार 16 सीजन से इसी टीम का हिस्सा हैं। 2013 से लेकर 2021 तक उन्होंने आरसीबी की कप्तानी की थी, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाए। मौजूदा सीजन में आरसीबी की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। शनिवार को उसे दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed