{"_id":"69bfd8f4d5a5ed4b200c4092","slug":"west-asia-conflict-psl-2026-to-be-played-in-two-cities-mohsin-naqvi-warns-players-to-play-in-ipl-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न दर्शक, न सितारे: PCB की हालत खराब, कैसे कराएं पीएसएल? IPL की चमक से फीका पड़ा रंग; नकवी ने फिर दी गीदड़भभकी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न दर्शक, न सितारे: PCB की हालत खराब, कैसे कराएं पीएसएल? IPL की चमक से फीका पड़ा रंग; नकवी ने फिर दी गीदड़भभकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 22 Mar 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पीएसएल अब पश्चिम एशिया संकट के कारण बिना दर्शकों के केवल लाहौर और कराची में खेला जाएगा।वहीं, आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों पर पीसीबी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। आइये पूरा मामला जानते हैं...
मोहसिन नकवी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम एशिया संकट के कारण बने मौजूदा हालातों को देखते हुए इस बार पूरा टूर्नामेंट खाली स्टेडियमों यानी बिना दर्शकों के खेला जाएगा। इसके साथ ही लीग को अब सिर्फ दो शहरों में कराया जाएगा। इनमें लाहौर और कराची शामिल हैं।
Trending Videos
आईपीएल कप्तान बनाम पीएसएल कप्तान
- फोटो : ANI-PTI
सिर्फ दो शहरों में मैच, दर्शकों की एंट्री पर रोक
पीसीबी प्रुमख मोहसिन ने बताया कि यह फैसला पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और तेल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लिया गया है। खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बाधा के चलते पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया है।

- सभी मैच अब सिर्फ लाहौर और कराची में होंगे।
- पहले तय छह शहरों की बजाय दो शहरों तक सीमित।
- ओपनिंग सेरेमनी रद्द।
- स्टेडियम पूरी तरह खाली रहेंगे।
- पहले खरीदे गए टिकटों का रिफंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंचाइजी को मुआवजा, अन्य शहरों को आश्वासन
दर्शकों के न आने से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए पीसीबी फ्रेंचाइजी टीमों को मुआवजा देगा। वहीं, पहले से टिकट खरीदने वाले फैंस को पैसा लौटाया जाएगा। पेशावर जैसे शहरों को इस बार मैच नहीं मिल पाएंगे, लेकिन पीसीबी ने वादा किया है कि अगले साल ज्यादा शहरों को मौका दिया जाएगा।

- फोटो : @MohsinnaqviC42
आईपीएल जाने वाले खिलाड़ियों पर पीसीबी का कड़ा रुख
दूसरा बड़ा मुद्दा उन खिलाड़ियों का है जिन्होंने पीएसएल छोड़कर भारत की प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल में खेलने का फैसला किया। ब्लेसिंग मुजरबानी और दासुन शनाका जैसे खिलाड़ियों ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद पीएसल से नाम वापस ले लिया है, जबकि गुडाकेश मोटी, जैक-फ्रेजर मैकगर्क, ओटनील बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
पीसीबी ने चेतावनी दी है कि ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट नियमों के तहत कार्रवाई होगी। पिछले साल कॉर्बिन बॉश को इसी वजह से एक साल के लिए बैन किया गया था। इस बार भी वैसी ही सख्ती की जाएगी। पीसीबी का कहना है कि आईपीएल से टकराव कोई समस्या नहीं है, क्योंकि पीएसएल में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के अच्छे खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। यह टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होकर तीन मई 2026 तक खेला जाएगा।