फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महान कपिल देव को पछाड़ देंगे इशांत शर्मा, विंडीज के खिलाफ बस एक विकेट की दरकार

Thu, 29 Aug 2019 06:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 29 Aug 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
West Indies vs India: Ishant Sharma one wicket away from surpassing Kapil Dev in elite list
कपिल देव और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला जमैका में शुक्रवार से खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैसे तो कई रिकॉर्ड्स और आंकड़े दाव पर लगेंगे, लेकिन सभी की नजरें भारतीय पेसर इशांत शर्मा पर टिकी होगी, क्योंकि उनके पास दिग्गज भारतीय कप्तान कपिल देव को पछाड़ना का सुनहरा मौका है।

West Indies vs India: Ishant Sharma one wicket away from surpassing Kapil Dev in elite list
कपिल देव - फोटो : file

एशिया के बाहर सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में इस समय इशांत, पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। दोनों खिलाड़ियों ने विदेशी पिचों पर 45 टेस्ट मैचों में 155-155 विकेट लिए हैं। अगर वह एक विकेट और लेने में कामयाब हो जाते हैं तो इस सूची में कपिल देव से आगे निकल जाएंगे।

West Indies vs India: Ishant Sharma one wicket away from surpassing Kapil Dev in elite list
अनिल कुंबले

महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले 50 मैचों में 200 विकेट के साथ पहले पायदान पर बने हुए हैं। चौथे और पांचवें क्रम पर क्रमश: जहीर खान (147) और बिशन सिंह बेदी (123) हैं। इशांत यदि इस टेस्ट मैच में दो विकेट लेने में सफल रहते हैं तो उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट भी पूरे हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indies vs India: Ishant Sharma one wicket away from surpassing Kapil Dev in elite list
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत ने पहले मैच में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 318 रन से बड़ी जीत दिलाई थी। एंटिगा टेस्ट मैच में इशांत ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया था।  पहली पारी में उन्होंने 43 रन देकर पांच और दूसरी पारी में 31 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे। इशांत ने अब तक 91 टेस्ट मैचों में कुल 275 विकेट चटकाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed