फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र 26 साल, लम्बाई 6'6" और वजन 140 किलो, मैदान पर उतरा विश्व का सबसे वजनी क्रिकेटर कॉर्नवाल

Sat, 31 Aug 2019 06:16 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 31 Aug 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
west indies vs india: Meet Rahkeem Cornwall, The World's Heaviest Test Cricketer
रहकीम कॉर्नवाल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के सबसे वजनी क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। मैदान पर उतरते ही 140 किलो वजन वाले रहकीम ने इतिहास रच दिया। 



west indies vs india: Meet Rahkeem Cornwall, The World's Heaviest Test Cricketer
रहकीम कॉनर्वाल - फोटो : सोशल मीडिया

छह फीट छह छह इंच लंबाई वाले रहकीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे वजनी क्रिकेटर बन गए हैं। उनके इस खास रिकॉर्ड को शायद ही कोई बनाना चाहेगा। रहकीम दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। जरूरत के मुताबिक उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। उन्हें तेज गेंदबाज मिगुएल कमिंस की जगह टीम में शामिल किया गया।

west indies vs india: Meet Rahkeem Cornwall, The World's Heaviest Test Cricketer
रहकीम कॉनर्वाल - फोटो : सोशल मीडिया

विंडीज के 26 वर्षीय ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल के वजन और लंबाई को देखकर विंडीज में उन्हें क्रिकेट का 'माउंटेन मैन' कहा जाता है। क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा वजन के खिलाड़ी के तौर पर बरमूडा के खिलाड़ी ड्वेन लेवेरोक का नाम है, जिन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड कप में क्रिकेट खेला था। उस दौरान उनका वजन 127 किलो ग्राम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
west indies vs india: Meet Rahkeem Cornwall, The World's Heaviest Test Cricketer
रहकीम कॉनर्वाल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में वेस्टइंडीज चैम्पियनशिप में लिवार्ड आइसलैंड हरिकेन्स और वेस्टइंडीज 'ए' के लिए प्रथम श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया। वह 55 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 2224 रन बनाए हैं। इसके अलावा वे इन 55 मैचों में 260 विकेट भी चटका चुके हैं।

विज्ञापन
west indies vs india: Meet Rahkeem Cornwall, The World's Heaviest Test Cricketer
रहकीम कॉनर्वाल - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा लिस्ट ए मैचों में भी कॉर्नवाल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 48 मैच में 32.63 की औसत से 1240 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और चार शतक लगाए। कॉर्नवाल के नाम लिस्ट ए में 56 विकेट भी हैं। कॉर्नवाल ने भारत ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए और 4 विकेट भी लिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed