{"_id":"6a5aeab0527bea2f2401df72","slug":"who-could-replace-harmanpreet-kaur-as-the-women-s-t20-team-captain-in-the-future-mithali-raj-gives-answer-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mithali Raj: हरमनप्रीत की जगह भविष्य में कौन बन सकता है महिला टी20 टीम का कप्तान? मिताली ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mithali Raj: हरमनप्रीत की जगह भविष्य में कौन बन सकता है महिला टी20 टीम का कप्तान? मिताली ने दिया ये जवाब
Sat, 18 Jul 2026 08:23 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:23 AM IST
सार
हरमनप्रीत कौर अभी टी20 प्रारूप में भी भारतीय महिला टीम की कमान संभाल रही हैं। लेकिन मिताली राज का मानना है कि भविष्य में उनकी जगह लेने के लिए दो खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने कहा है कि शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स टी20 प्रारूप में बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर की जगह लेने के लिए तैयार हैं। मिताली ने भारतीय महिला टी20 कप्तान के रूप में शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के नाम का समर्थन किया।
विज्ञापन
मंधाना का नहीं लिया नाम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फैन ने मौजूदा भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना के बजाय शेफाली को कप्तान के तौर पर सपोर्ट करने पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में मिताली ने कहा कि उन्होंने टी20 प्रारूप में टीम के भविष्य को देखते हुए शेफाली का नाम लिया था। मिताली ने कहा, शेफाली का नाम मैंने भविष्य को देखते हुए लिया। वह अभी भी युवा है, उसका स्ट्राइक रेट सबसे अच्छे में से एक है, वह गेंदबाजी कर सकती है। 2019 से टी20 सेटअप में है। नेतृत्व क्षमता मैदान पर ही विकसित होती है।"
मंधाना के बारे में पूर्व कप्तान ने एक्स पर लिखा, स्मृति के नेतृत्व क्षमता पर मुझे कोई शक नहीं है। वह लंबे फॉर्मेट में इंडिया की कप्तानी के लिए अच्छी हैं। जेमिमा टी20 सेटअप का हिस्सा हैं। उनका विश्व कप बेशक अच्छा नहीं था, लेकिन ऐसा किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है। वह एक टीम प्लेयर है, निस्वार्थ और स्पिन की एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह अपनी फील्डिंग से हर मैच में 20-25 रन भी बचाती हैं। इस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता। मेरे हिसाब से दोनों सच में कप्तानी के लिए तैयार हैं।

एशियाड में कमान संभालेंगी हरमनप्रीत
22 साल की शेफाली भारत के लिए 111 और 25 साल की जेमिमा 131 टी20 खेल चुकी हैं। दोनों वनडे विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित टी20 विश्व कप 2026 से ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2018 में टी20 की कप्तान बनीं हरमनप्रीत टीम इंडिया को टी20 विश्व कप नहीं जीता सकी हैं। ऐसे में मिताली राज का बयान छोटे प्रारूप में भारतीय महिला टीम के नेतृत्व के लिहाज से अहम है। फिलहाल, हरमनप्रीत सितंबर-अक्तूबर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारत की कप्तानी करेंगी और उम्मीद है कि वह अगस्त-सितंबर में महिला एशिया कप में भी टीम की कप्तानी करेंगी।