फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sir Garry Sobers death Sachin Tendulkar and Virat Kohli paid Tribute social media reactions

Sir Garry Sobers Died: सचिन ने सोबर्स के साथ बिताए पलों को किया याद, कोहली बोले- आने वाली पीढ़ियां रखेंगी याद

Sat, 18 Jul 2026 11:11 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:11 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सचिन ने सोबर्स के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया।

विज्ञापन
Sir Garry Sobers death Sachin Tendulkar and Virat Kohli paid Tribute social media reactions
सर गारफील्ड सोबर्स के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : Sachin Tendulkar X

विस्तार

क्रिकेट जगत के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सचिन ने सोबर्स के साथ बिताए गए पलों को याद किया है, जबकि कोहली का कहना है कि सोबर्स ने अपने करियर में जो कुछ हासिल किया जो आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने अपने करियर में बल्लेबाजी, तेज और स्पिन गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग से क्रिकेट को नई पहचान दी।
विज्ञापन

शानदार रहा रिकॉर्ड
28 जुलाई को सोबर्स का 90वां जन्मदिन था, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। सर गारफील्ड सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 160 पारियों में 8,032 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 57.78 रहा, जो उनके दौर के हिसाब से असाधारण माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में 26 शतक, 30 अर्धशतक, दो दोहरे शतक और एक तिहरा शतक लगाया। उनका सर्वोच्च स्कोर 365 रन* रहा, जो उस समय टेस्ट क्रिकेट का विश्व रिकॉर्ड था और कई वर्षों तक कायम रहा। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 34.04 और इकोनॉमी 2.33 रही। सोबर्स ने अपने करियर में सिर्फ एक वनडे मैच खेला। इसमें उन्होंने कोई रन नहीं बनाया, लेकिन एक विकेट जरूर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने किया भावुक पोस्ट
सचिन तेंदुलकर ने सर गैरी सोबर्स के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा। सचिन ने कहा कि इस खबर पर विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है। अपनी यादों को साझा करते हुए सचिन ने लिखा, यह स्वीकार करना बेहद कठिन है कि सर गैरी अब हमारे बीच नहीं रहे। मैं वर्षों से हमारे बीच की उन यादों को याद कर रहा हूं जब उन्होंने मुझे 2003 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी सौंपी थी और मुझे सम्मानित करते हुए प्यार भरे शब्द कहे थे। वे हमेशा बेहद दयालु और उदार रहे।
 

सचिन ने सोबर्स के साथ लंदन में हुई अपनी आखिरी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, मेरा दिमाग बार-बार उस पल पर जा रहा है जब कुछ साल पहले हम लंदन में मिले थे। हम बस बैठे थे और क्रिकेट पर बातें कर रहे थे। आज यह सोचकर बहुत दुख हो रहा है कि वह हमारी आखिरी मुलाकात थी। वे सच में 'वन एंड ओनली' (एकमात्र) थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। रेस्ट इन पीस, सर गैरी।
विज्ञापन

कोहली ने जताया दुख
भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने भी सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोबर्स को क्रिकेट इतिहास की सबसे महान हस्तियों में से एक बताया। कोहली ने एक्स पर लिखा, क्रिकेट ने अपने सबसे महान खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है। रेस्ट इन पीस, सर गारफील्ड सोबर्स। आपका इतिहास आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed