फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   ICC, BCCI Pay Tribute to Sir Garry Sobers: 'A True Legend Who Honoured the Game'

Sir Garry Sobers: 'खेल को गौरवान्वित करने वाले महान क्रिकेटर...', ICC-BCCI ने सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजलि दी

Fri, 17 Jul 2026 10:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Jul 2026 10:48 PM IST
सार

क्रिकेट के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स के 89 वर्ष की उम्र में निधन के बाद आईसीसी और बीसीसीआई समेत क्रिकेट जगत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आईसीसी ने उन्हें खेल का महान दूत बताया, जबकि बीसीसीआई ने कहा कि सोबर्स ने अपने असाधारण खेल और व्यक्तित्व से पूरी दुनिया के क्रिकेटरों को प्रेरित किया।

विज्ञापन
ICC, BCCI Pay Tribute to Sir Garry Sobers: 'A True Legend Who Honoured the Game'
सर गैरी सोबर्स - फोटो : IANS/ANI

विस्तार

क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों में से एक वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। 89 साल के सोबर्स ने शुक्रवार को अपने बारबडोस स्थित घर पर अंतिम सांस ली। आईसीसी और बीसीसीआई ने इस दिग्गज खिलाड़ी को श्रद्धांजली दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'खेल को गौरवान्वित करने वाले सबसे महान क्रिकेटरों में से एक, सर गारफील्ड सोबर्स का दुखद निधन हो गया है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और वेस्टइंडीज क्रिकेट के साथ हैं। हम एक 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' क्रिकेटर को अलविदा कह रहे हैं।' भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सर गैरी सोबर्स को श्रद्धांजली दी है।



बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, 'बीसीसीआई सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर दुख जताता है। वह खेल के एक सच्चे आइकॉन और क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक थे। उनकी असाधारण उपलब्धियों, कैरेबियाई क्रिकेट पर उनके स्थायी प्रभाव और दुनिया भर के खेल में उनके योगदान ने एक ऐसी यादगार विरासत छोड़ी है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के क्रिकेट जगत के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'


विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम जब आखिरी बार टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज गई थी, तो सर गैरी सोबर्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले थे। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी अपने एक्स पर सर गैरी सोबर्स के निधन की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजली दी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक्स पर लिखा, 'एक शानदार पारी खत्म हो गई है। हमारे दिलों में, अभी और हमेशा के लिए, सर गारफील्ड सोबर्स।'

28 जुलाई 1936 को ब्रिजटाउन, बारबडोस में जन्मे गैरी सोबर्स ने 1954 में इंग्लैंड के खिलाफ किंग्सटन में टेस्ट मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स और कलाई के स्पिन गेंदबाज थे। 1954 से लेकर 1974 तक वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के सबसे बड़े और भरोसेमंद खिलाड़ी रहे। इस दौरान 93 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 26 शतक और 30 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 8,032 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 365 रन था। इसके अलावा 235 विकेट भी सोबर्स ने लिए थे। सोबर्स ने एक वनडे भी खेला था। इसमें उन्होंने 1 विकेट लिया था। सर गैरी सोबर्स को सर गारफील्ड सोबर्स के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed