{"_id":"5c06da8ebdec2241a533b797","slug":"why-are-ms-dhoni-shikhar-dhawan-not-playing-domestic-cricket-says-sunil-gavaskar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी-धवन पर साधा गावस्कर ने निशाना, बोले- घरेलू क्रिकेट में क्यों नहीं खेलते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी-धवन पर साधा गावस्कर ने निशाना, बोले- घरेलू क्रिकेट में क्यों नहीं खेलते
Wed, 05 Dec 2018 05:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से पूछा कि इंग्लैंड में छह महीने बाद होने वाले विश्व कप से पहले शिखर धवन और महेंद्र सिंह धोनी को घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रहने की अनुमति कैसे दी गई। टेस्ट टीम से बाहर धवन मेलबर्न में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
2 of 4
धोनी ने एक नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई शृंखला के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। धोनी को टी-20 टीम में नहीं चुना गया जबकि वह 2014 में ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। वह सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हैं।
3 of 4
शिखर धवन
गावस्कर ने कहा, 'हमें धवन और धोनी से नहीं पूछना चाहिए कि वे घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे। हमें बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए कि उन्होंने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की अनुमति कैसे दी जब वे देश के लिए नहीं खेल रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुनील गावस्कर और शिखर धवन
गावस्कर ने कहा, 'धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 शृंखला नहीं खेली। उसके पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट शृंखला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला में भी वह टीम में नहीं हैं। उन्होंने आखिरी मैच एक नवंबर को खेला और अगला जनवरी में खेलेंगे। विश्व कप टीम में उनकी जगह को लेकर और सवाल उठेंगे। उम्र के साथ खेल में बदलाव आता है। यदि आप घरेलू स्तर पर ही क्रिकेट खेलते रहे तो करिअर का विस्तार करने में मदद मिलती है और अभ्यास भी हो जाता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।