फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Virat Kohli not play in the Vijay Hazare Trophy against Railways? Delhi coach give details
IND 1st Inning
446/7 (111.4 ov)
Mohammed Siraj 11(8)*
Manav Suthar 23 (41)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

Virat Kohli: रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दी जानकारी

Mon, 05 Jan 2026 07:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 05 Jan 2026 07:06 PM IST
सार

विराट कोहली दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के अगले मैच में नहीं खेलेंगे। दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि कोहली रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

विज्ञापन
Will Virat Kohli not play in the Vijay Hazare Trophy against Railways? Delhi coach give details
विराट कोहली - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा फैसला लिया है। कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में मंगलवार को रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर कोहली ने इस घरेलू टूर्नामेंट के दो मैचों में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वह रेलवे के खिलाफ नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन

दो मैचों में लिया था हिस्सा
कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ मैच में हिस्सा लिया था। उन्होंने इन मैचों में 131 और 77 रन बनाए थे। बताया गया था कि कोहली दिल्ली के लिए एक और मैच में हिस्सा लेंगे, लेकिन दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने बताया कि कोहली रेलवे के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। सरनदीप ने कहा, कोहली उपलब्ध नहीं रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया था कि कोहली रेलवे के खिलाफ छह जनवरी को होने वाले मैच में दिल्ली के लिए खेलेंगे। जेटली ने कहा था, 'फिलहाल वह खेल रहे हैं। विराट ने तीन मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है।' कोहली ने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी कायम किया। कोहली ने 330वीं पारी में इस मुकाम को हासिल कर दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था। तेंदुलकर ने 391 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल
बीसीसीआई ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। कोहली को भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में होगा जबकि तीसरे मुकाबले में 18 जनवरी को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed