{"_id":"6728b248c8e729ba8a0edf6f","slug":"will-young-says-didn-t-try-to-bat-like-kane-williamson-rather-play-my-own-game-2024-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: विल यंग ने केन विलियमसन की तरह की बल्लेबाजी? कीवी बल्लेबाज ने दिया ये बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: विल यंग ने केन विलियमसन की तरह की बल्लेबाजी? कीवी बल्लेबाज ने दिया ये बयान
Mon, 04 Nov 2024 05:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:09 PM IST
सार
यंग ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच में 244 रन बनाए। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में 71 और 51 रन की दो शानदार पारियां खेली जिससे न्यूजीलैंड सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहा।
विज्ञापन
विल यंग
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग का कहना है कि उन्हें टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश नहीं की। यंग भारत के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। यंग ने दिसंबर 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था,लेकिन वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे थे। हालांकि, उन्हें भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
यंग ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैच में 244 रन बनाए। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में 71 और 51 रन की दो शानदार पारियां खेली जिससे न्यूजीलैंड सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहा। यंग ने पत्रकारों से कहा, चार साल पहले पदार्पण करने के बाद मैं टीम से अंदर बाहर होता रहा। मैं वर्षों तक रिजर्व बल्लेबाज रहा इसलिए मैं मैदान पर पानी पहुंचाने की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी की भावना को अच्छी तरह से समझता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलियमसन चोटिल होने के कारण तीनों टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए जिससे यंग को अंतिम एकादश में जगह बनाने का मौका मिला जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज ने बंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में नाबाद 48 रन बनाकर संकेत दे दिया था कि वह खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यंग ने कहा, जब मुझे मौका मिला तो मैं अपनी तरह से खेलने को लेकर अधिक उत्साहित था तथा मैंने केन की जगह लेने का प्रयास नहीं किया। मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेला। मैंने इसे केन की जगह लेने के बजाय खुद के लिए बड़े मौके के रूप में देखा।
यंग ने कहा कि भारत दौरे से पहले स्वदेश में अभ्यास सत्रों के दौरान विलियमसन ने खिलाड़ियों को भारतीय उपमहाद्वीप में खेलने को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी जिसका टीम को फायदा मिला। उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से विलियमसन चोटिल होने के कारण टीम के साथ यहां नहीं आ पाए। वह बहुत अच्छे इंसान हैं जिससे आप पूछ सकते हैं कि मैच की इन परिस्थितियों के बारे में वह क्या सोचते हैं। हमने यहां आने से पहले तीन अभ्यास शिविर में भाग लिया था और वह इनमें मौजूद थे।