Womens World Cup: चार हार के बाद भी पाकिस्तानी टीम 'कूल', डायना बेग ने रणवीर सिंह के स्टाइल में कहा- अपना टाइम आएगा
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन अब तक शर्मनाक रहा है। टीम को लगातार चार मैचों में हार मिली है। टीम को अब तक एक भी जीत नसीब नहीं है। अंक तालिका में पाकिस्तान सबसे नीचे आठवें पायदान पर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायना बेग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं। इसमें डायना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह का रैप गाती हुई नजर आईं। रणवीर की फिल्म गली बॉय का मशूहर रैप 'अपना टाइम आएगा' अब तक लोगों की जुबान पर है। डायना भी उनकी प्रशंसक हैं। उन्होंने इसी रैप के सहारे टीम की मानसिकता को सबके सामने रखा।
डायना क्रिकेट के अलावा फुटबॉल भी खेलती हैं। उन्होंने पाकिस्तान महिला फुटबॉल टीम के लिए कई मैच खेले हैं। डायना के पिछले चार मैचों के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 12, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद सात और भारत के खिलाफ 24 रन बनाए थे। गेंदबाजी की बात करें तो डायना ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ एक-एक विकेट अपने नाम किए हैं। डायना ने अपने करियर में 39 वनडे और 28 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान वनडे में 39 और टी20 में 23 विकेट लिए हैं।
पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन की बात करें तो उसे पहले मैच में भारत के खिलाफ करारी हार मिली थी। टीम इंडिया ने उसे 107 रन से हराया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से हार मिली थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच रोमांचक जरूर हुआ, लेकिन अंत में पाकिस्तानी टीम को छह रन से हार मिली थी। उसके बाद सोमवार (14 मार्च) को बांग्लादेश ने नौ रन से हरा दिया। अब पाकिस्तान के तीन मैच बचे हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें पहले ही समाप्त हो चुकी हैं। वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पाकिस्तान को जीत मिलनी मुश्किल है।