{"_id":"5cf3a80bbdec22073f3f2afe","slug":"world-cup-2019-clive-lloyd-feels-west-indies-can-upset-the-big-boys","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉयड का बड़ा बयान, विश्व कप में छुपारुस्तम साबित हो सकती है वेस्टइंडीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉयड का बड़ा बयान, विश्व कप में छुपारुस्तम साबित हो सकती है वेस्टइंडीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 02 Jun 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने कहा कि मौजूदा वेस्टइंडीज टीम में आईसीसी विश्व कप के दौरान उलटफेर करने का माद्दा है। तीन विश्व कप टूर्नामेंट्स में वेस्टइंडीज की कप्तानी कर चुके लॉयड ने कहा कि वो विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।
Trending Videos
2 of 4
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : पीटीआई
लॉयड ने आईसीसी की वेबसाइट पर लिखा, 'पहले मैच में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पिच का पूरा फायदा उठाया और पाकिस्तान पर दबाव बनाया। अब उन्हें इस लय को बरकरार रखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
क्लाइव लॉयड
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि वो कुछ उलटफेर करने में कामयाब रहेंगे। इस मैच से साबित हो गया कि हम क्या कर सकते हैं यानी हम किसी टीम से कम नहीं हैं।' विश्व कप 1975 और 1979 में वेस्टइंडीज को खिताबी जीत दिलाने वाले लॉयड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से सही आकलन होगा कि कैरेबियाई टीम कहां ठहरती है।
4 of 4
पूर्व कैरेबियाई कप्तान क्लाइव लायड
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के पास शानदार बल्लेबाज और बेहतरीन टीम है लिहाजा उस मैच से सही आकलन करने का मौका मिलेगा कि वेस्टइंडीज क्वालीफाई करेगा या नहीं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।