{"_id":"5d074c428ebc3e66d26ca6cb","slug":"world-cup-2019-indvpak-kuldeep-yadav-bowled-babar-azam-in-his-ball-of-the-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुलदीप की इस करामाती गेंद से पलटा मैच, चारों खाने चित्त हुए बाबर आजम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप की इस करामाती गेंद से पलटा मैच, चारों खाने चित्त हुए बाबर आजम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 17 Jun 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को भारत को मिली शानदार जीत में कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही। इस चाइनामैन गेंदबाज ने शानदार फॉर्म में दिख रहे बाबर आजम और फखर जमान को आउट किया। बाबर आजम को 'बॉल ऑफ द मैच' डालने वाले कुलदीप ने कहा कि वो इस टूर्नामेंट में उनकी बेस्ट गेंद में से एक थी।
2 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
13 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद फखर जमान और बाबर आजम ने पाकिस्तान को संभाला। दोनों ने शतकीय साझेदारी पूरी की। रन गति ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन विकेट बचाते हुए दोनों ही अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे। खतरनाक होती इस जोड़ी को कुलदीप ने 'बॉल ऑफ द मैच' फेंक कर तोड़ा।
3 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
24वें ओवर की आखिरी गेंद को कुलदीप ने 78 किमी/घंटा की रफ्तार से फेंका, जिसे खेलने के लिए बाबर आजम ने अपने कदम बढ़ाए। टप्पा खाने के बाद यह बॉल 8.80 डिग्री के एंगल का टर्न लेते हुए बैट और पैड के बीच में विकेटों में जा घुसी। अगले ही ओवर में कुलदीप ने दूसरे जमे हुए बल्लेबाज फखर (62) को भी चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मैच के बाद कुलदीप यादव ने कहा, 'टीम के नजरिए से बाबर और जमान अच्छा खेल रहे थे। दोनों स्ट्राइक रोटेट कर रहे थे। हमें पता था कि वो विकेट कितना अहम है। उन पर दबाव बन गया और फखर भी जल्दी आउट हो गया। मैंने बाबर को पहले भी एशिया कप में आउट किया था। वो स्पिन को बखूबी खेलते हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : social Media
कुलदीप का इकॉनमी रेट पांच रन प्रति ओवर रहा और वो इससे काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'कई बार ऐसा होता है कि आपको विकेट नहीं मिलते। एक खिलाड़ी के लिए और परिवार के लिए भी ये निराशाजनक होता है कि उसे विकेट नहीं मिलते। जब विकेट नहीं मिल रहे थे तो मैंने सोचना शुरू किया कि ऐसा क्यों हो रहा है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।