{"_id":"5d027a4abdec226ddc6e7294","slug":"world-cup-2019-virat-kohli-gives-latest-update-on-shikhar-dhawan-injury-after-indvnz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: मैच रद्द होने के बाद निराश दिखे कोहली ने शिखर धवन पर दी बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: मैच रद्द होने के बाद निराश दिखे कोहली ने शिखर धवन पर दी बड़ी खुशखबरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
विश्व कप 2019 में गुरुवार को बारिश की वजह से भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच होने वाला मैच बिना टॉस के ही रद्द हो गया। इसके चलते दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिला। मैच रद्द होने से भारतीय फैंस के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली भी निराश हैं। साथ ही कप्तान ने शिखर धवन ने की चोट के बारे में भी अहम जानकारी दी है।
Trending Videos
2 of 5
चोट लगने के बाद शिखर धवन
- फोटो : पीटीआई
कोहली ने उम्मीद जताई कि धवन सेमीफाइनल से पहले ठीक हो जाएंगे। मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा कि चोटिल शिखर धवन पर नजर रखी जा रही है और कुछ दिनों तक उनके अंगूठे पर प्लास्टर रहेगा। धवन को अंगूठे में चोट है और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। टीम ने अभी उनके विकल्प का एलान इसलिए नहीं किया क्योंकि टीम को उनकी वापसी की उम्मीद है। कप्तान ने भी यही बात कही है और कहा कि उन्हें धवन के सेमीफाइनल से पहले ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
कोहली ने मैच रद्द होने की घोषणा के बाद कहा, ‘धवन के अंगूठे पर कुछ दिन तक प्लास्टर रहेगा और इसके बाद हम उनकी स्थिति देखेंगे। उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हों और टूर्नामेंट के बाद के मैचों में उपलब्ध रहे साथ ही सेमीफाइनल में भी।’
4 of 5
नॉटिंघम में बारिश से धूला मैच
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत को अब अपना अगला मैच रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच को लेकर कोहली ने कहा, ‘जब मैदान पर उतरते हो तो शांति रहती है। सभी तरह का उत्साह और जुनून पहली बार खेल रहे खिलाड़ियों पर छा जाता है। हमारे लिए यह अपनी योग्यता के हिसाब से खेलने की बात है। हम पेशेवर खिलाड़ी हैं। यह अब काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है।’
विज्ञापन
5 of 5
मैदान का निरीक्षण करते अंपायर्स
- फोटो : पीटीआई
कोहली ने मैच के रद्द होने पर भी निराशा जाहिर की है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘खिलाड़ियों के नजरिए और अंकतालिका के हिसाब से, मैच न खेलना निराशाजनक है। लेकिन जब खेलने लायक स्थिति न हो तो मैदान पर न उतरना ही बेहतर है। इस समय हम कोई चोट नहीं चाहते। हम इस समय अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं इसलिए हमें चिंता नहीं है कि हम अंकतालिका में कहां हैं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।