{"_id":"63da775e48c22624c32e6bc5","slug":"wpl-2023-jhulan-goswami-to-join-mumbai-franchise-as-bowling-coach-and-mentor-2023-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2023: मुंबई फ्रेंचाइजी की बॉलिंग कोच और मेंटर बनीं दिग्गज झूलन गोस्वामी, सौरव गांगुली ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2023: मुंबई फ्रेंचाइजी की बॉलिंग कोच और मेंटर बनीं दिग्गज झूलन गोस्वामी, सौरव गांगुली ने दी जानकारी
Wed, 01 Feb 2023 08:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 PM IST
सार
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज को अदाणी की टीम गुजरात जायंट्स द्वारा मेंटर और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। महिला आईपीएल इस साल मार्च में खेला जा सकता है। महिलाओं में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी मिताली ने 23 साल के लंबे करियर के बाद पिछले साल सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
झूलन गोस्वामी, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने गेंदबाजी कोच और मेंटर के रूप में चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस जानकारी का खुलासा किया। दरअसल, गांगुली हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग से फिर से जुड़ गए हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से हटने के बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने टीम डायरेक्टर के रूप में अपने फ्रेंचाइजी से जोड़ा था।
विज्ञापन
40 वर्षीय झूलन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। गांगुली ने कहा कि कैपिटल्स गोस्वामी को लेने के लिए उत्सुक थी, लेकिन वह मुंबई जा रही हैं। गांगुली ने कहा- हमने उन्हें प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह मुंबई जा रही हैं। महिला आईपीएल के लिए ऑक्शन 11 या 13 फरवरी को नई दिल्ली या मुंबई में होने की संभावना है। इस सप्ताह बीसीसीआई इस पर अंतिम फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलन गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने शुरुआत में छह फरवरी को मुंबई में नीलामी की मेजबानी करने की योजना बनाई थी, जिससे पांच नई स्थापित फ्रेंचाइजी को उद्घाटन डब्ल्यूपीएल सीजन की तैयारी के लिए एक महीने का समय दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। महिला आईपीएल का आयोजन चार से 24 मार्च तक हो सकता है।
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज को अदाणी की टीम गुजरात जायंट्स द्वारा मेंटर और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। महिला आईपीएल इस साल मार्च में खेला जा सकता है। महिलाओं में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी मिताली ने 23 साल के लंबे करियर के बाद पिछले साल सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। टीम के मेंटर के रूप में 40 वर्षीय मिताली महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देगी और गुजरात में खेल को जमीनी स्तर पर विकसित करने में मदद करेंगी।
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज को अदाणी की टीम गुजरात जायंट्स द्वारा मेंटर और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। महिला आईपीएल इस साल मार्च में खेला जा सकता है। महिलाओं में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी मिताली ने 23 साल के लंबे करियर के बाद पिछले साल सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। टीम के मेंटर के रूप में 40 वर्षीय मिताली महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देगी और गुजरात में खेल को जमीनी स्तर पर विकसित करने में मदद करेंगी।
महिला टीमों को खरीदने में कुल 4669.99 करोड़ रुपये का बजट आया। यह महिला क्रिकेट में सबसे बड़ी डील है। अदाणी ग्रुप के स्पोर्ट्स डिवीजन, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की। वहीं, गैर-बैंकिंग वित्तीय फर्म कैपरी ग्लोबल ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया। आईपीएल की तीन टीमें मुंबई, कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स ने महिला आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए अपने ही शहरों को चुना।
मिताली राज और झूलन गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जा रहा है कि सभी फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से नीलामी को छह फरवरी से आगे बढ़ाने के लिए कहा था। WPL सीजन के पहले सीजन में 22 मैच खेले जा सकते हैं। इसकी मेजबानी ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी कर सकता है। 10 फरवरी से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप के बाद महिला आईपीएल का आयोजन हो सकता है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 फरवरी को हो सकता है।