फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal run out after terrible mix-up with Virat Kohli during fourth test match against Australia

IND vs AUS: कोहली के साथ संवाद में कमी का यशस्वी को हुआ नुकसान, अपने ही कॉल पर हुए रन आउट; शतक से चूके

Fri, 27 Dec 2024 01:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Dec 2024 01:23 PM IST
सार

भारतीय पारी के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी ने हल्के हाथों से शॉट खेला। गेंद मिड ऑन पर गई और यशस्वी रन के लिए दौड़ पड़े। कॉल उनका था और कोहली भी थोड़ा आगे आकर पीछे मुड़ गए। यशस्वी भी कोहली के साथ नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। दोनों एक ही छोर पर मौजूद थे और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप्स पर दे मारा।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal run out after terrible mix-up with Virat Kohli during fourth test match against Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन विराट कोहली के साथ संवाद में कमी के कारण वह शतक लगाने से चूक गए। कोहली और यशस्वी तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभा रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इसे तोड़ने में सफल रही। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट गंवाकर 164 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 310 रन पीछे है।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने नहीं छोड़ा मौका  
भारतीय पारी के 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी ने हल्के हाथों से शॉट खेला। गेंद मिड ऑन पर गई और यशस्वी रन के लिए दौड़ पड़े। कॉल उनका था और कोहली भी थोड़ा आगे आकर पीछे मुड़ गए। यशस्वी भी कोहली के साथ नॉन स्ट्राइक एंड पर थे। दोनों एक ही छोर पर मौजूद थे और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप्स पर दे मारा। इस तरह यशस्वी रन आउट हो गए। वह 118 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए और शतक से चूक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी के कोहली भी हुए आउट 
यशस्वी और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े थे। जब कोहली क्रीज पर उतरे थे तब भारत का स्कोर दो विकेट पर 51 रन था, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने यहां से टीम को संभाला और अच्छी स्थिति पर पहुंचा रहे थे। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से 20 मिनट पहले ही मामला गड़बड़ा गया और यशस्वी का आउट होना भारत को भारी पड़ा। यशस्वी को रन आउट करने के बाद कंगारुओं ने सात गेंद के अंदर विराट कोहली को भी पवेलियन भेजा। बोलैंड ने कोहली को विकेटकीपर कैरी के हाथों कैच कराया। वह 86 गेंद में 36 रन बना सके।
विज्ञापन

रन आउट मामले पर बंटे पूर्व भारतीय खिलाड़ी
यशस्वी जिस तरह रन आउट हुए उस पर पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की अलग-अलग राय आई। पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का कहना है कि चूंकि यशस्वी की तरह से भागने का इशारा आया था और गेंद कोहली के पीठ के पीछे थी, लिहाजा पूर्व कप्तान को यशस्वी पर भरोसा दिखाना चाहिए था और रन के लिए दौड़ना चाहिए था। हालांकि, पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री, इरफान पठान और दीप दासगुप्ता की राय इससे अलग थी। इन तीनों का कहना था कि गेंद फील्डर के काफी पास थी, ऐसे में यह रन लेना जायज ही नहीं था। इसके बावजूद यशस्वी रन लेने के लिए दौड़ पड़े। 

भारतीय पारी लड़खड़ाई
दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। कंगारू तीनों सत्र में भारतीय टीम पर हावी रहे। आखिरी सत्र में भारत की बल्लेबाजी के समय एक वक्त स्कोर दो विकेट पर 153 रन था। इसके बाद छह रन बनाने में ही टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट रहा। यशस्वी के रन आउट होते ही भारतीय पारी लुढ़क गई। नाइट वाचमैन आकाश दीप भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इससे पहले ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा तीन रन और केएल राहुल 24 रन बनाकर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed