फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   YouTuber MrBeast sends invitation to Virat Kohli for acting in film news in hindi
IND 1st Inning
446/7 (111.4 ov)
Mohammed Siraj 11(8)*
Manav Suthar 23 (41)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

MrBeast-Virat Kohli: 'आपके साथ फिल्म करना चाहता हूं', मिस्टर बीस्ट ने विराट को फिर भेजा एक्टिंग का प्रस्ताव

Mon, 05 Jan 2026 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 05 Jan 2026 08:30 PM IST
सार

दुनिया के मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को फिल्म में एक्टिंग का प्रस्ताव भेजा है। 

विज्ञापन
YouTuber MrBeast sends invitation to Virat Kohli for acting in film news in hindi
मिस्टर बीस्ट-विराट कोहली - फोटो : mrbeast (instagram)-ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट एक बार फिर भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ काम करने की इच्छा जाहिर करते नजर आए हैं। जेम्स स्टीफन डोनाल्डसन जिन्हें मिस्टर बीस्ट के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने कहा है कि वह विराट कोहली के साथ किसी वीडियो या फिल्म प्रोजेक्ट में काम करना चाहते हैं।
विज्ञापन

मिस्टर बीस्ट ने दिया विराट को एक्टिंग का प्रस्ताव
मिस्टर बीस्ट इस समय यूट्यूब पर 458 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के सबसे मशहूर क्रिएटर हैं। वह इससे पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार जूनियर, नोआ लाइल्स और कार्लोस अल्करेज जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ वीडियो बना चुके हैं। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में मिस्टर बीस्ट ने भारत के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा, 'मैं आप सभी से प्यार करता हूं। मैं जल्द ही भारत वापस आना चाहता हूं। हे विराट कोहली, अगर आप यह इंटरव्यू देख रहे हैं, तो हम आपके साथ शूट करना चाहते हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता कि भारत हमारी सबसे बड़ी ऑडियंस में से एक है, इसके लिए हम बेहद आभारी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दे चुके हैं ऑफर
यह पहली बार नहीं है जब मिस्टर बीस्ट ने विराट कोहली को सहयोग का प्रस्ताव दिया हो। अप्रैल 2025 में उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर विराट को टैग करते हुए लिखा था, '@imVkohli क्या किसी तरह आपको अपने वीडियो में ला सकता हूं?'

विज्ञापन

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए तैयार विराट
विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। वह 11 जनवरी से शुरू होने वाली भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में एक बार फिर भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। 2025 में कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने साल का अंत 651 रन के साथ किया। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उन्होंने तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाते हुए 302 रन बनाए। इसके बाद कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए 131 और 77 रन की शानदार पारियां खेलीं। इसी दौरान उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने, इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed