{"_id":"69da305127bb701f550e666f","slug":"yuvraj-singh-picks-his-favorite-opening-batting-partner-not-choosen-virat-kohli-and-sachin-tendulkar-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yuvraj Singh: युवराज ने चुना पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर, सचिन या विराट नहीं इस दिग्गज की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yuvraj Singh: युवराज ने चुना पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर, सचिन या विराट नहीं इस दिग्गज की तारीफ में पढ़े कसीदे
Sat, 11 Apr 2026 04:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 11 Apr 2026 04:58 PM IST
सार
युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उनके पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर एमएस धोनी हैं, न कि विराट या सचिन। साथ ही उन्होंने छह छक्कों के बाद कार मिलने की सच्चाई बताते हुए कहा कि उन्हें फेरारी नहीं बल्कि बीएमडब्ल्यू एम5 कार गिफ्ट में मिली थी।
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में अपने पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर का खुलासा किया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस सवाल के जवाब में विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया, बल्कि महेंद्र सिंह धोनीको अपना पसंदीदा बल्लेबाजी साथी बताया।
विज्ञापन
धोनी को बताया सबसे पसंदीदा पार्टनर
युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए साथ खेला। दोनों ही 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इन दोनों बड़े टूर्नामेंट्स में धोनी कप्तान थे, जबकि युवराज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ एक पॉडकास्ट में युवराज ने रैपिड-फायर राउंड के दौरान अपने पसंदीदा बल्लेबाजी पार्टनर के तौर पर एमएस धोनी का नाम लिया।

रैपिड-फायर राउंड के खास जवाब
- देखने और खेलने का पसंदीदा फॉर्मेट: टेस्ट क्रिकेट
- जान बचाने के लिए बल्लेबाजी पार्टनर: सचिन तेंदुलकर
- पसंदीदा फिल्म: फोर्ड vs फेरारी
- पसंदीदा अभिनेता: रणबीर कपूर, शाहरुख खान
- खेलने के लिए पसंदीदा देश: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
- क्रिकेट के अलावा पसंदीदा खेल: गोल्फ
- पसंदीदा मैनचेस्टर यूनाइटेड खिलाड़ी: पहले रूड वैन निस्टलरॉय, क्रिस्टियानो रोनाल्डो/ अब ब्रूनो फर्नांडिस
ललित मोदी ने युवराज को गिफ्ट की थी कार
युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास रचा था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा थी कि उन्हें ललित मोदी ने फेरारी कार गिफ्ट की थी। हालांकि, युवराज ने इस पर सच्चाई बताते हुए कहा कि उन्हें फेरारी नहीं बल्कि बीएमडब्ल्यू एम5 कार मिली थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में फेरारी और फिर पोर्श911 का वादा किया गया था, लेकिन अंत में उन्हें बीएमडब्ल्यू एम5 दी गई। युवराज ने यह भी कहा कि ललित मोदी ने अपना वादा निभाया।