फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय खिलाड़ियों में होता है टीम से बाहर होने का खौफ, इसलिए नहीं लेते रेस्टः युवराज

Tue, 05 Nov 2019 07:31 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला no
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला no Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 05 Nov 2019 07:31 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh says ots of time India players avoid breaks fearing they'll be thrown out
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने सोमवार को दावा किया कि देश के कई क्रिकेटर अपना स्थान गंवाने के डर से थके होने के बावजूद भी रेस्ट नहीं लेते। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद इसमें बदलाव आएगा। निजी लीग में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज ने खिलाड़ियों के संघ का भी समर्थन किया।


 

Yuvraj singh says ots of time India players avoid breaks fearing they'll be thrown out
yuvraj singh - फोटो : pti

सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार खिलाड़ियों का संघ 'इंडियन क्रिकेटर्स असोसिएशन' पहले ही गठित कर दी गया है। युवराज ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हम इसके हकदार हैं क्योंकि कई बार हमें क्रिकेट खेलने के लिए कहा जाता है जबकि हम ऐसा नहीं चाहते। हमें इस दबाव में खेलना होता है कि अगर हम नहीं खेलते हैं तो हमें बाहर कर दिया जाएगा।'

Yuvraj singh says ots of time India players avoid breaks fearing they'll be thrown out
yuvraj singh 6 - फोटो : file photo

उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों पर से यह दबाव खत्म होना चाहिए कि अगर वे थके हुए हैं या चोटिल हैं उन्हें तब भी खेलना होगा।' युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का उदाहरण दिया जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मसले के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विश्राम लिया और बोर्ड ने उनका समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj singh says ots of time India players avoid breaks fearing they'll be thrown out
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह - फोटो : file photo

युवी ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें अपनी जगह गंवाने का डर रहता है। इसलिए खिलाड़ियों का संघ बेहद महत्वपूर्ण है।' युवराज ने कहा कि गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद बीसीसीआई में आमूलचूल परिवर्तन होने की संभावना है और अब खिलाड़ियों की भी सुनी जाएगी।

विज्ञापन
Yuvraj singh says ots of time India players avoid breaks fearing they'll be thrown out
युवराज सिंह - फोटो : file photo

विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे युवराज ने कहा, 'सौरव के अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय क्रिकेट में कई नई चीजें होंगे। प्रशासकों की नजर में क्रिकेट और क्रिकेटरों की नजर में क्रिकेट में दोनों में काफी अंतर है। एक बेहद सफल कप्तान क्रिकेटरों के हितों को ध्यान में रखेगा जहां खिलाड़ियों की बातें भी सुनी जा सकती है। ऐसा पहले नहीं हुआ। अब वह क्रिकेटरों की बात भी सुनेंगे कि वे क्या चाहते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed