सब्सक्राइब करें

युवी-रैना-रहाणे नहीं खेलेंगे 2019 विश्व कप! विराट के सामने रवि शास्त्री ने किया इशारा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh suresh raina and ajinkya rahane lats chance to play 2019 world cup final is very low
yuvi raina

भारतीय कोच रवि शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि एकदिवसीय टीम में अब कोई छेड़छाड़ और बदलाव नहीं किया जाएगा क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को विश्व कप से पहले अब भारत को सिर्फ 13 मैच और खेलने हैं।

Trending Videos
Yuvraj singh suresh raina and ajinkya rahane lats chance to play 2019 world cup final is very low

शास्त्री ने संकेत दिए कि वे अब से उनके 15 खिलाड़ियों के साथ ही खेलेंगे जिनके विश्व कप के लिए ब्रिटेन जाने की संभावना है। यानी युवराज सिंह, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के लिए विश्व कप 2019 में टीम का हिस्सा नहीं होगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj singh suresh raina and ajinkya rahane lats chance to play 2019 world cup final is very low

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शास्त्री ने स्पष्ट किया, 'हम उन 15 खिलाड़ियों को खिलाने का प्रयास करेंगे जो विश्व कप के लिए जाएंगे। अब बदलाव नहीं होंगे। बदलाव का समय खत्म हो गया है।'

Yuvraj singh suresh raina and ajinkya rahane lats chance to play 2019 world cup final is very low
- फोटो : BCCI

उन्होंने कहा, 'अब समय आ गया है कि अपना ध्यान केंद्रित करें और इकाई के रूप में खेलें और फिर उम्मीद करते हैं कि चोटों की अधिक समस्या नहीं होगी जिससे कि हमें अन्य खिलाड़ियों की ओर नहीं देखना पड़े।'

विज्ञापन
Yuvraj singh suresh raina and ajinkya rahane lats chance to play 2019 world cup final is very low

शास्त्री ने कहा, 'हमारे पास अब काफी मैच नहीं बचे हैं। हमारे पास 13 मैच हैं इसलिए हम हर समय सर्वश्रेष्ठ टीम को खिलाने का प्रयास करेंगे।' इन 13 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन मैचों की श्रृंखला और फिर न्यूजीलैंड में पांच मैचों की श्रृंखला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी इसके पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए भारत आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed