सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Delhi, Ahmedabad and UP Police’s Witty Jasprit Bumrah Banter Goes Viral After India’s T20 World Cup Win

T20 WC: जीत के बाद दिल्ली-यूपी और अहमदाबाद पुलिस के बीच मजेदार नोकझोंक, उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा मामला!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 09 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद दिल्ली, अहमदाबाद और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच सोशल मीडिया पर मजेदार बातचीत देखने को मिली। पुलिस विभागों ने चुटीले अंदाज में ट्वीट कर जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी और न्यूजीलैंड की हार को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक की, जो वायरल हो गई।

Delhi, Ahmedabad and UP Police’s Witty Jasprit Bumrah Banter Goes Viral After India’s T20 World Cup Win
परिवार के साथ बुमराह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद जहां देशभर में जश्न का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसका अलग ही रंग देखने को मिला। भारत की न्यूजीलैंड पर 96 रन की बड़ी जीत के बाद देश के अलग-अलग पुलिस विभागों के बीच ट्विटर पर मजेदार नोकझोंक देखने को मिली। खास बात यह रही कि इस मजाकिया बातचीत के केंद्र में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे।
Trending Videos

दिल्ली पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट
इस दिलचस्प बातचीत की शुरुआत दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से हुई। दिल्ली पुलिस ने मजाकिया अंदाज में अहमदाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'प्रिय अहमदाबाद पुलिस, आपको कीवी फैंस की तरफ से गेंद गायब होने की शिकायतें मिल सकती हैं। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, हमारे बल्लेबाज ही गेंद को स्टैंड में भेज रहे हैं।' यह ट्वीट तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद पुलिस ने भी दिया जवाब
दिल्ली पुलिस के ट्वीट का जवाब देते हुए अहमदाबाद पुलिस ने भी उसी अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'इस जानकारी के लिए धन्यवाद। इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।' यह जवाब भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया और लोगों ने इस मजेदार बातचीत का आनंद लिया।

यूपी पुलिस भी कूदी मैदान में
कुछ ही देर बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भी इस मजेदार ट्विटर बातचीत में शामिल हो गई। यूपी पुलिस ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'मामला अब सिर्फ गेंद गायब होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप (न्यूजीलैंड की) ही गायब हो गई है।' यह इशारा भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की ओर था।

बुमराह की घातक गेंदबाजी
फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। उन्होंने चार विकेट लेकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड की टीम 255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। बुमराह के अलावा अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत को आसान बना दिया।



भारत ने रचा इतिहास
इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक डिफेंड करने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही यह पहली बार भी था जब किसी मेजबान देश ने अपने ही घर में यह खिताब जीता। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उन भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने देश को वर्ल्ड कप जिताया। इस सूची में कपिल देव, एमएस धेनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे नाम पहले से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed