सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   'Ek Bihari Sab Pe Bhaari': Virat Kohli gives Magic Mantra to Vaibhav Sooryavanshi, says Don't Listen to anyone

'एक बिहारी सब पर भारी, फिर खत्म गेम': विराट कोहली का वैभव सूर्यवंशी को संदेश, दिया सफलता का गुरु मंत्र; VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Jun 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत पांच पुरस्कार मिले। फाइनल के बाद उनकी मुलाकात विराट कोहली से हुई, जिसका वीडियो अब आरसीबी ने जारी किया है। 

'Ek Bihari Sab Pe Bhaari': Virat Kohli gives Magic Mantra to Vaibhav Sooryavanshi, says Don't Listen to anyone
कोहली और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : RCB
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। हालांकि, आरसीबी की जीत से इतर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा रही, वह है वैभव सूर्यवंशी का अवॉर्ड सेरेमनी में छाना। वैभव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट समेत पांच अवॉर्ड मिले। इसके अलावा उन्होंने आरसीबी और टीम इंडिया के दिग्गज बैटर विराट कोहली से भी मुलाकात की थी। अब आरसीबी ने उस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोहली 15 साल के वैभव को सफलता के गुरु मंत्र देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos

जब वैभव से मिले कोहली...
राजस्थान रॉयल्स से खेलने उतरे 15 साल के वैभव ने आईपीएल 2026 को अपने नाम किया। वह टूर्नामेंट के स्टार बनकर निकले। वैभव ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप भी जीती। उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए। वहीं, कोहली ने आरसीबी टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच हुए फाइनल को देखने वैभव भी अहमदाबाद पहुंचे थे। मैच के बाद वैभव ने खुद ही अपने अवॉर्ड्स कलेक्ट किए थे। इसके अलावा उन्होंने कोहली से मुलाकात भी की थी। इसका वीडियो काफी पहले आया था। हालांकि, तब ये क्लीयर नहीं हुआ था कि वैभव और कोहली के बीच क्या बात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी ने जारी किया वीडियो
अब आरसीबी ने बातचीत का वीडियो जारी किया है। वीडियो में कोहली वैभव के बुलाने पर रुकते हैं। कोहली फिर वैभव के कंधे पर हाथ रखकर उनसे प्यार से बातचीत करते दिखते हैं। इसके बाद विराट कहते हैं, 'यहां से ऊपर जाना है। जो हुआ है, वो अच्छे मेहनत की वजह से हुआ है। खुद पर विश्वास की वजह से हुआ है। कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, सबके खारिज कर दो...मत सुनो। बैट और तुम...बस इस पर पूरा फोकस रखो। एक बिहारी सब पर भारी...फिर खत्म गेम।' वीडियो में आखिर में कोहली वैभव से हाथ मिलाते हैं और दोनों मुस्कुराते हुए दिखते हैं। इस यादगार पल को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed