Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs NZ 2nd Test Playing XI: Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja Comeback in Focus; Who Will Make Way?

दूसरे टेस्ट में बदलेगी भारत की प्लेइंग-11!: सिराज-जडेजा की होगी वापसी या गुरनूर करेंगे डेब्यू, कौन होगा बाहर?

Thu, 26 Nov 2026 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 26 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के सामने प्लेइंग-11 को लेकर कई बड़े सवाल हैं। सिराज की वापसी हुई या गुरनूर ने डेब्यू किया तो किस तेज गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ेगा? सुंदर और जडेजा में किसे प्राथमिकता मिलेगी? उधर न्यूजीलैंड भी अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव कर सकता है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 में तीन बड़े पेच हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test Playing XI: Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja Comeback in Focus; Who Will Make Way?
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट शुक्रवार से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा। वेलिंगटन में पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम की प्लेइंग-11 को लेकर है। क्या मोहम्मद सिराज की वापसी होगी? क्या रवींद्र जडेजा फिर से अंतिम एकादश में जगह बनाएंगे? या फिर शुभमन गिल पहले टेस्ट में खेलने वाले संयोजन पर ही भरोसा जताएंगे? दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को भी तेज गेंदबाजी विभाग में एक बदलाव पर विचार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ 2nd Test Playing XI: Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja Comeback in Focus; Who Will Make Way?
अंशुल, आकाशदीप, बुमराह और प्रसिद्ध - फोटो : BCCI

सिराज की वापसी से किस तेज गेंदबाज पर गिरेगी गाज?
भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा चयन का सवाल मोहम्मद सिराज को लेकर है। उन्हें पहले टेस्ट में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले उनकी वापसी की चर्चा तेज है। सिराज पिछले कुछ वर्षों में विदेश में भारत की टेस्ट जीत का अहम हिस्सा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, एशिया के बाहर भारत ने सिराज के बिना सात साल से अधिक समय में कोई टेस्ट नहीं जीता है। इस दौरान टीम की सभी 10 विदेशी टेस्ट जीत में सिराज प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे हैं।

हालांकि, सिराज की वापसी इतनी आसान नहीं होगी। पहले टेस्ट में आकाश दीप और अंशुल कंबोज को मौका दिया गया था। कंबोज की बल्लेबाजी और आकाश दीप की गेंदबाजी ने टीम प्रबंधन के सामने चयन का पेच खड़ा कर दिया है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भी स्पष्ट कर चुके हैं कि सभी तेज गेंदबाज फिट और उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर सिराज को मौका मिलता है तो आकाश दीप और कंबोज में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।

चर्चा गुरनूर के डेब्यू की भी है। उन्होंने हालिया प्रदर्शन से प्रभावित किया है और टीम प्रबंधन उन्हें भविष्य के मौके के लिए तैयार रखना चाहता है। हो सकता है उन्हें सिराज पर तरजीह दी जाए। जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा अपनी जगह बचाने में कामयाब हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test Playing XI: Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja Comeback in Focus; Who Will Make Way?
गुरनूर और सिराज - फोटो : BCCI

जडेजा या सुंदर, किसे मिलेगा स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा?
भारतीय टीम के सामने दूसरा बड़ा सवाल रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को लेकर है। पहले टेस्ट में जडेजा की जगह सुंदर को मौका मिला था। उन्होंने पहली पारी में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरी पारी में उनसे और योगदान की उम्मीद थी।

अब देखना होगा कि टीम प्रबंधन सुंदर पर भरोसा कायम रखता है या अनुभवी जडेजा की वापसी कराता है। जडेजा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। दूसरी ओर सुंदर ने पिछले टेस्ट में मिले मौके का फायदा उठाया था। ऐसे में दोनों के बीच चयन का फैसला आसान नहीं होगा। अगर अंशुल की जगह गुरनूर को खिलाया जाता है तो बल्लेबाजी विकल्प को मजबूत करने के लिए जडेजा को मौका दिया जा सकता है।

विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test Playing XI: Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja Comeback in Focus; Who Will Make Way?
जडेजा और सुंदर - फोटो : BCCI

न्यूजीलैंड के सामने डफी या फिशर को चुनने की चुनौती
मेजबान न्यूजीलैंड को भी अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करना पड़ सकता है। जैकब डफी पहले टेस्ट में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 200 से अधिक रन खर्च किए और उनकी इकोनॉमी एक रन प्रति गेंद से भी ज्यादा रही। ऐसे में उनके स्थान पर मैट फिशर को मौका देने पर विचार किया जा सकता है।

ब्लेयर टिकनर भी डफी के विकल्प हो सकते थे, लेकिन चोट के कारण वह उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए न्यूजीलैंड के पास डफी और फिशर में से किसी एक को चुनने का विकल्प है। काइल जेमीसन के कार्यभार पर भी टीम प्रबंधन को नजर रखनी होगी। पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों ने काफी मेहनत की थी और दोनों मुकाबलों के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर है।

IND vs NZ 2nd Test Playing XI: Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja Comeback in Focus; Who Will Make Way?
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : BCCI

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल, कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ध्रुव जुरेल को भी टीम में जगह मिलने की संभावना है। सातवें नंबर पर सुंदर और जडेजा में से किसी एक को चुना जा सकता है। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप का खेलना लगभग तय माना जा सकता है। चौथे तेज गेंदबाज के लिए कंबोज, सिराज और गुरनूर के बीच मुकाबला है।

न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे पारी की शुरुआत करेंगे। हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल मध्यक्रम में होंगे। टॉम ब्लंडेल विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, जबकि ग्लेन फिलिप्स और नाथन स्मिथ ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देंगे।

IND vs NZ 2nd Test Playing XI: Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja Comeback in Focus; Who Will Make Way?
गुरनूर, गंभीर, गिल और सिराज - फोटो : BCCI/ANI

भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर/रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज/मोहम्मद सिराज/गुरनूर बराड़, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी/मैथ्यू फिशर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed