{"_id":"69ad48b50854059e1900c46d","slug":"ind-vs-nz-final-t20-world-cup-2026-playing-11-players-head-to-head-stats-india-vs-new-zealand-squad-analysis-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ियों की तुलना ग्राफिक्स में","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर, दोनों टीमों के 11-11 खिलाड़ियों की तुलना ग्राफिक्स में
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार
IND vs NZ Head to Head Player Stats: भारत ने मुंबई में सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। टी20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड की यह चौथी भिड़ंत है। इससे पहले तीनों मैच न्यूजीलैंड जीती है, ऐसे में भारत के पास इस बार इतिहास बदलने का मौका है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्वकप 2026 फाइनल
- फोटो : ICC
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है। बता दें कि, खिताबी मुकाबलेी में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
Trending Videos
टी20 विश्वकप में चौथी भिड़ंत
भारत ने मुंबई में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, तो न्यूजीलैंड ने कोलकाता में खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह चौथी भिड़ंत होगी। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबलों में न्यूजीलैंड विजयी रही है। ऐसे में भारत के पास इस बार पुराने रिकॉर्ड को बदलने और बदला चुकता करने का मौका होगा।

कुछ खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर
खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों फिन एलन और टिम साइफर्ट के बीत कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बुमराह नई गेंद से स्विंग और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं, जबकि एलन और साइफर्ट तेज शुरुआत देने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में शुरुआती ओवरों की यह टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है। बुमराह ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

मैट हेनरी बन सकते हैं चुनौती
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भारत के लिए चुनौती बन सकते हैं। हेनरी का आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का रिकॉर्ड रहा है। उनका सामना भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से होगा। सैमसन पिछले दो मैचों में बेहतरीन दिखे हैं। फाइनल में देखना होगा कि कीवी गेंदबाजों के खिलाफ वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। अभिषक इस टूर्नामेंट में अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं और खिताबी मुकाबले में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे।

सैंटनर से भी बचकर रहना होगा
स्पिन विभाग में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। अहमदाबाद के बड़े मैदान और धीमी पिच पर उनकी बाएं हाथ की स्पिन भारतीय मध्यक्रम को चुनौती दे सकती है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में स्पिन ने चुनौती दी है, लेकिन शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या स्पिन खेलने में दक्ष हैं और वे सैंटनर के साथ ही टीम के अन्य स्पिनरों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। न्यूजीलैंड की टीम में सैंटनर के अलावा रचिन रवींद्र की स्पिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।
आइए ग्राफिक्स में देखते हैं कि एक से लेकर 11वें पोजिशन (संभावित) तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से किसका इस टी20 विश्वकप में प्रदर्शन बेहतर रहा है....