फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India vs New Zealand: Eden Park Sold Out for Fourth T20I as 40,000 Fans Expected to Set Attendance Record

अभिषेक-वैभव के तूफान का असर: चौथे टी20 में टूटेगा दर्शकों का रिकॉर्ड? ईडन पार्क में 40 हजार फैंस की एंट्री तय

Wed, 28 Oct 2026 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Oct 2026 10:56 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड में होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। ईडन पार्क में करीब 40 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। यह किसी द्विपक्षीय सीरीज के मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट का नया दर्शक रिकॉर्ड होगा। भारत शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है।

विज्ञापन
India vs New Zealand: Eden Park Sold Out for Fourth T20I as 40,000 Fans Expected to Set Attendance Record
वैभव और अभिषेक - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी दर्शकों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के बाद सीरीज के अगले मैच को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के मुताबिक, मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं और करीब 40 हजार दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। यह ईडन पार्क के इतिहास में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की तीसरी सबसे बड़ी दर्शक संख्या हो सकती है। भारत शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

चौथे टी20 के सभी टिकट बिके, बनेगा नया रिकॉर्ड?
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को बताया कि शुक्रवार रात होने वाले मुकाबले के लिए 40 हजार से अधिक प्रशंसकों के पहुंचने की संभावना है। यह एनजेडसी की किसी द्विपक्षीय सीरीज के मैच में दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड होगा। इससे पहले 2019 में ईडन पार्क में भारत के खिलाफ ब्लैककैप्स और व्हाइट फर्न्स के डबलहेडर मुकाबले में 36,523 दर्शक पहुंचे थे।

एनजेडसी के मुख्य विपणन एवं वाणिज्यिक अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने कहा, 'ईडन पार्क में खचाखच भरे स्टेडियम जैसा अनुभव कुछ और नहीं हो सकता। द्विपक्षीय सीरीज में दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड टूटना दिखाता है कि इस सीरीज को लेकर लोगों में कितना उत्साह है। हमें अच्छी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद थी, लेकिन इस प्रतिक्रिया ने हमारी उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया। ईडन पार्क के सभी टिकट बिकना सोने पर सुहागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs New Zealand: Eden Park Sold Out for Fourth T20I as 40,000 Fans Expected to Set Attendance Record
वैभव और अभिषेक - फोटो : ANI/BCCI
ईडन पार्क में दो बार जुटे हैं इससे ज्यादा दर्शक
ईडन पार्क में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के दौरान केवल दो बार इससे अधिक दर्शक पहुंचे हैं। पहली बार 2015 में आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में करीब 41 हजार दर्शक मौजूद थे। उस मुकाबले में ग्रांट इलियट के छक्के की मदद से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा, 1982 में ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे के पहले वनडे मुकाबले को देखने के लिए करीब 42 हजार दर्शक पहुंचे थे। रिचर्ड हेडली, जॉन राइट और मार्टिन क्रो जैसे खिलाड़ियों से सजी न्यूजीलैंड टीम ने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 46 रन से हराया था।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का रोमांच
भारत ने मंगलवार को वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया था। अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की। भारत ने 199 रन का लक्ष्य केवल 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और 11 छक्के शामिल थे। वैभव ने भी 18 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली। भारतीय बल्लेबाजों के इस आक्रामक प्रदर्शन ने सीरीज के अगले मुकाबले को लेकर प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।

India vs New Zealand: Eden Park Sold Out for Fourth T20I as 40,000 Fans Expected to Set Attendance Record
अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
भारत दौरे के लिए बिक चुके हैं 1.26 लाख टिकट
न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, भारत के पूरे दौरे के लिए अब तक 1.26 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। इनमें से 71 हजार टिकट अकेले टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए खरीदे गए हैं। शुक्रवार का मुकाबला दोनों टीमों के सितारों को देखने और ईडन पार्क में नया दर्शक रिकॉर्ड बनने की संभावना के कारण खास रहने वाला है। एनजेडसी को उम्मीद है कि दर्शकों से खचाखच भरा स्टेडियम एक यादगार माहौल तैयार करेगा। सीरीज के चौथे मुकाबले के बाद पांचवां और अंतिम टी20 रविवार को सेडन पार्क में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed