सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2026: 200+ Totals No Longer Safe as Chasing Records Shatter; Bumrah Registers 4th Costliest Spell

IPL 2026: 200+ रन भी अब सुरक्षित नहीं! इस सीजन चेज का हर पुराना रिकॉर्ड टूटा; बुमराह का चौथा सबसे महंगा स्पेल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 30 Apr 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का दबदबा साफ दिख रहा है, जहां 200+ स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहे। इस सीजन में रिकॉर्ड संख्या में बड़े चेज हो रहे हैं। एसआरएच ने 244 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा, जबकि बुमराह का महंगा स्पेल और वानखेड़े में छक्कों की बारिश इस मैच की बड़ी खासियत रही।

IPL 2026: 200+ Totals No Longer Safe as Chasing Records Shatter; Bumrah Registers 4th Costliest Spell
आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में बल्लेबाजी का ऐसा तूफान देखने को मिल रहा है, जहां 200+ स्कोर भी अब सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मुंबई के वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद ने 244 रन का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया और यह टीम की आईपीएल में 100वीं जीत भी रही। इस मुकाबले ने न सिर्फ चेज के रिकॉर्ड्स तोड़े, बल्कि गेंदबाजों के लिए मुश्किलें और बढ़ा दीं, जिसका उदाहरण जसप्रीत बुमराह का महंगा स्पेल भी रहा। आइए जानते हैं कि आईपीएल के कौन से बड़े रिकॉर्ड्स मुंबई-हैदराबाद मैच के बाद बने...
Trending Videos

200+ रन का बचाव अब मुश्किल
आईपीएल 2026 में 200 या उससे ज्यादा के टारगेट का पीछा करना आम बात बन गया है। इस सीजन में अब तक 10 बार 200+ रन सफलतापूर्वक चेज किए जा चुके हैं, जो किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2025 में नौ, 2023 में आठ और 2024 में छह बार ऐसा हुआ था। और अगर पिछले चार सीजन (2023-2026) को देखें तो इस दौरान अब तक (2026 का सीजन जारी है) कुल 33 बार 200+ स्कोर चेज हुए हैं, जबकि 2008 से 2022 तक के पहले 15 सीजन में यह आंकड़ा सिर्फ 15 था। यह साफ दिखाता है कि टी20 क्रिकेट का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है।

आईपीएल के एक सीजन में 200+
के टारगेट के सफल चेज (कितनी बार)
सीजन 200+ रन के सफल चेज
2026 10*
2025 9
2023 8
2024 6
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी ओवर तक भी नहीं पहुंचते मैच
दिलचस्प बात यह है कि 2025 के बाद से 200+ रन के 19 सफल चेज में से सिर्फ पांच मुकाबले ही आखिरी ओवर तक पहुंचे हैं और इनमें से भी कोई भी मैच 19.3 ओवर से आगे नहीं गया। यानी टीमें अब बड़े लक्ष्य को भी आराम से और तेजी से हासिल कर रही हैं और 20वें ओवर से पहले ही हासिल कर ले रही हैं।

वानखेड़े में छक्कों की बरसात
मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबले में कुल 32 छक्के लगे, जो वानखेड़े स्टेडियम में किसी भी पुरुष टी20 मैच में दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे ज्यादा छक्के (34 छक्के) 2026 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल (भारत बनाम इंग्लैंड) में लगे थे। यह दर्शाता है कि बल्लेबाज किस तरह गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो चुके हैं।

हैदराबाद की जीत का सिलसिला जारी
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस जीत के साथ लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 2018 के छह लगातार जीत के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई। 2016-17 और 2022 में भी टीम पांच मैच लगातार जीत चुकी है। खास बात यह भी है कि वानखेड़े में एसआरएच की यह सिर्फ तीसरी जीत है, इससे पहले दोनों जीत (2018 और 2022) में टीम ने लक्ष्य डिफेंड किया था।

SRH के लगातार जीत का रिकॉर्ड
साल लगातार जीत
2018 6
2022 5
2016-2017 5
2026 5*

बुमराह का महंगा स्पेल
मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह मैच बेहद खराब रहा। उन्होंने 0/54 के आंकड़े के साथ अपने टी20 करियर का चौथा सबसे महंगा स्पेल डाला। इससे पहले 2026 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 0/58 उनका सबसे महंगा स्पेल रहा है।

बुमराह के सबसे महंगे स्पेल (टी20 में)
प्रदर्शन मुकाबला स्थान साल
0/58 vs न्यूजीलैंड तिरुवनंतपुरम 2026
1/56 vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली 2021
1/55 vs दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2015
0/54 vs सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई 2026
0/52 vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई 2015

मुंबई की मजबूत डिफेंस भी टूटी
मुंबई इंडियंस आमतौर पर बड़े स्कोर डिफेंड करने में माहिर रही है। 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए टीम ने 21 में से 19 मैच जीते हैं, लेकिन इस मैच के साथ उन्हें सिर्फ दूसरी हार मिली। इससे पहले 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें हराया था।

आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े चेज
आईपीएल इतिहास में अब बड़े चेज की लिस्ट लगातार बदल रही है। 2026 में ही पंजाब किंग्स ने 265 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इसके अलावा 244 रन का चेज (एसआरएच vs मुंबई) अब इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

आईपीएल में सबसे बड़े सफल चेज
लक्ष्य (रन) मुकाबला स्थान साल
265 पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2026
262 पंजाब किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2024
246 सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स हैदराबाद 2025
244 सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस मुंबई 2026
229 सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स जयपुर 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed